38 C
Bhopal
spot_img

शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज

Date:

Share:

टीवी की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन बिग बॉस 20 के साथ लौटने वाला है। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और अब तक इसके 19 सीजन प्रीमियर हो चुके हैं। अब बिग बॉस 20 की भी तैयारियों की हलचल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। साथ ही सितंबर के महीने से इस शो को शुरू कर दिया जाएगा।

 सितंबर में शुरू होगा बिग बॉस-20?

सलमान खान एक बार फिर टीवी पर लौटने वाले हैं और अपने रियलिटी शो बिग बॉस-20 में एक बार फिर वीकेंड का वार होस्ट करते दिखेंगे। वैरायिटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 21 सितंबर से बिग बॉस-20 की शुरुआत हो सकती है। मेकर्स ने इस सीजन के लिए  कंटेस्टेंट्स की खोज शुरू कर दी है। हालांकि कुछ नाम भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और दावा किया जा रहा है कि ये संभावित कंटेस्टेंट्स हैं। जिनमें फैजल शेख, रिद्धिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद समेत कुछ और नाम सामने आए हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की अभी तक ठोस पुष्टि नहीं आई है। अब देखना होगा कि बिग बॉस-20 में कितना धमाल मचने वाला है। फैन्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है और अब तक 19 सीजन सुपरहिट रहे हैं।

गौरव खन्ना  रहे थे विजेता

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी टीवी स्टार गौरव खन्ना के सिर सजी थी। उन्होंने इस सीजन को अपने नाम किया था। गौरव के साथ तान्य मित्तल भी खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रही थी। इतना ही नहीं तान्या पिछले सीजन की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स रही थी। हालांकि तान्या को खिताब से सम्मानित नहीं किया गया था। इसके साथ ही इस सीजन में कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर जैसे  कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गौरव बजाज भी काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि इन सभी के बीच गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के खिताब को अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि बिग बॉस-20 का ताज किसके सिर सजता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

इंदौरः सरकारी नलकूप में सीवेज के पानी का रिसाव, दूषित हुआ पानी से बिगड़े लोगों के हाल, कई उल्टी-दस्त से परेशान

इंदौर में सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज के पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। मामला महावीर नगर का है, जहां...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, अब पुलिस में कर सकेंगे नौकरी

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी खेल कोटे से मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल...

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

झांसी (बबीना): झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर NHAI लगाएगा हजारों पेड़, लोगों के लिए बनेगा मॉर्निंग वॉक पार्क

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बन रहा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज रफ्तार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि हरियाली...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here