38 C
Bhopal
spot_img

भारतीय टीम के स्क्वाड में बदलाव, बीसीसीआई ने सीरीज के बीच अचानक लिया फैसला

Date:

Share:

भारतीय ए क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका में तीन देशों के बीच खेली जा रही सीरीज में हिस्सा ले रही है। टीम का प्रदर्शन तिलक वर्मा की कप्तानी में कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में तो भारत ने श्रीलंका को हरा दिया, लेकिन दूसरे मैच में उसे अफगानिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद तीसरा मैच टाई रहा, लेकिन जब सुपर ओवर हुआ तो उसमें भारतीय टीम हार गई। इस बीच टीम के स्क्वाड में एक बदलाव किया गया है। अशोक शर्मा को टीम में एंट्री मिली है। युद्धवीर सिंह टीम से बाहर हो गए हैं।

युद्धवीर सिंह के दाहिने कंधे में दिक्कत

बीसीसीआई ने ट्राई सीरीज के बीच में ही भारतीय ए टीम के स्क्वाड में बदलाव कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि सिलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया है। जानकारी दी गई है कि युद्धवीर ने 13 जून को बॉलिंग करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ बताई थी और 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द हुआ था।

सीईओ जाएंगे युद्धवीर सिंह

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने कहा है कि मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह के बाद कहा है कि युद्धवीर दाहिने रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरें।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेले अशोक

इसमें छह मैच खेलकर उन्होंने छह विकेट लिए थे। भले ही विकेट कम हों, लेकिन अपनी धारदार गेंदबाजी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। अब ट्राई सीरीज में भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। जो 17 जून को खेला जाएगा। इसमें अशोक को खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि टीम फाइनल तक का सफर तय कर पाएगी कि नहीं, अभी कहना मुश्किल है।

ट्राई-सीरीज के लिए अपडेटेड इंडिया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।

Subscribe to our channel

━ more like this

इंदौरः सरकारी नलकूप में सीवेज के पानी का रिसाव, दूषित हुआ पानी से बिगड़े लोगों के हाल, कई उल्टी-दस्त से परेशान

इंदौर में सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज के पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। मामला महावीर नगर का है, जहां...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, अब पुलिस में कर सकेंगे नौकरी

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी खेल कोटे से मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल...

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

झांसी (बबीना): झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर NHAI लगाएगा हजारों पेड़, लोगों के लिए बनेगा मॉर्निंग वॉक पार्क

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बन रहा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज रफ्तार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि हरियाली...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here