29.1 C
Bhopal
spot_img

एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

Date:

Share:

अगर आप हेल्दी खाना खा रहे हैं और रेगुलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं उसके बाद भी वज़न कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है इसके पीछे आपकी कुछ आदतें ज़िम्मेदार हों जिन पर आप कभी ध्यान नहीं देते। कुछ आदतें चुपचाप आपकी कैलोरी इनटेक बढ़ाती हैं, जिससे वज़न कम करना मुश्किल हो जाता है। चेन्नई के ‘स्लो बर्न मेथड’ के फ़ाउंडर, ‘क्वाड फ़िटनेस’ के को-फ़ाउंडर और हेड कोच फ़िटनेस कोच राज गणपथ ने 17 जून को शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में चार ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो देखने में नुकसानदायक नहीं लगतीं, लेकिन एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी रोज़ाना की कैलोरी इनटेक को बढ़ाती हैं।

इन आदतों की वजह से नहीं कम होता है वजन:

नींद की कमी: नींद की कमी होने से ज़्यादा कैलोरी वाले खाने का मन तेजी से करता है। कम सोने से शरीर को एनर्जी पाने के लिए मीठी, स्टार्च वाली चीजें खाने का मन करता है। वे बताते हैं, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो ज़्यादा कैलोरी वाला खाना बहुत लुभावना लगता है। आप चाहे जितना भी खुद को रोकने की कोशिश करें, किसी न किसी तरह आप सामान्य से थोड़ा ज़्यादा मीठा खा लेते हैं।

डाइट में प्रोटीन और सब्जियों का न होना: अगर आपकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर नहीं हैं तो इसका मतलब है कि आपकी थाली में कार्बोहाइड्रेट और फ़ैट की मात्रा ज़रूरत से ज़्यादा है। कार्बोहाइड्रेट खाने से भूख जल्दी लगती है नतीजतन, पेट भरने के लिए आप ज़्यादा खाना खा सकते हैं जिससे दिन भर में ज़्यादा कैलोरी ली जा सकती है। वहीं, प्रोटीन और फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन और फ़ाइबर को तरजीह दें।

डिहाइड्रेशन: फ़िटनेस कोच के अनुसार, डिहाइड्रेशन कभी-कभी आपके दिमाग को प्यास को भूख समझने का धोखा दे सकता है। इस वजह से आप स्नैक्स या ज़्यादा खाना खा सकते हैं, जबकि आपके शरीर को असल में कैलोरी के बजाय पानी की ज़रूरत होती है।

ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज़: अगर आप बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ कर रहे हैं तो इस वजह से भी वजन बढ़ सकता है। दरअसल, बहुत ज़्याद वर्कआउट करने से शरीर पर तनाव पड़ता है जिससे भूख बढ़ जाती है। ज़्यादा भूख लगने से आप जाने अनजाने ज़्याद खा लेते हैं 

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here