38 C
Bhopal
spot_img

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कर रही महा रोजगार मेला का आयोजन, जानें कहां और कब होगा, जुटेंगी 150 से अधिक कंपनियां

Date:

Share:

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘महा रोजगार मेला’ आयोजित करेगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस रोजगार मेले में 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। मेले का आयोजन भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

पंजीकरण कोड को स्कैन करने पर भारतीय युवा कांग्रेस की वेबसाइट खुलेगी, जहां फॉर्म भरा जा सकता है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। साथ ही, यदि कोई युवा पहले पंजीकरण नहीं कर पाता है, तो वह 19 जून को सीधे तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर मौके पर अपना पंजीकरण करा सकता है। 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर युवा अपनी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार दे सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

इस महा रोजगार मेले की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। योग्यता के अनुसार युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा और चयन होने पर मौके पर ही ऑफर लेटर सौंप दिया जाएगा। रोजगार मेले के समापन के बाद भी कांग्रेस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर एक महीने तक सक्रिय रहेगा। यदि किसी युवा को ऑफर लेटर मिलने के बाद ज्वाइनिंग में कोई समस्या होती है, तो उसे इस हेल्पलाइन के जरिए दूर किया जाएगा।

पेपर लीक के मामले पर मोदी सरकार पर साधा गया निशाना
इस मौके पर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा गया और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में बेरोजगारी और पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है। 90 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। इस मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी आलोचना की गई और कहा गया कि आज मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है। हाल ही में अमेरिकन नेवी ने समुद्री जहाज में तीन भारतीय लोगों की हत्या कर दी, लेकिन नरेंद्र मोदी “थैंक यू, थैंक यू अमेरिका” कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में नहीं है और वे कोई सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, लेकिन एक समाधान खोजने वाली पार्टी होने के नाते वे निजी क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को मौका दे रहे हैं।

इस दौरान पिछले आयोजनों के आंकड़े साझा करते हुए बताया गया कि दिल्ली में पिछले साल 18,000 पंजीकरण हुए थे, जिनमें से लगभग 7,000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले थे। वहीं जयपुर में 3,000 और पटना में करीब 10,000 युवाओं को रोजगार मिला। इन आयोजनों में औसत चयन दर लगभग 30 प्रतिशत रही।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा गया कि दिल्ली कभी देश भर के युवाओं के सपने पूरे करती थी, आज उसका खुद का नौजवान हताश है। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों की वजह से रोजगार बढ़ने के बजाय घट रहे हैं। दिल्ली के हजारों लोगों को रोजगार देने वाला 50 साल पुराना कुटीर और लघु उद्योग का सिस्टम सरकार की गलत नीतियों के कारण चौपट हो चुका है। देश और दिल्ली का युवा 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी से जूझ रहा है। बेरोजगारी के साथ महंगाई भी बढ़ रही है। इस माहौल में कांग्रेस की कोशिश है कि युवाओं को एक नई उम्मीद दी जाए। पिछले साल पहले ही दिन करीब 3,500 युवाओं को मौके पर ही नौकरियां मिली थीं, इस बार यह आंकड़ा और बड़ा होगा।

Subscribe to our channel

━ more like this

इंदौरः सरकारी नलकूप में सीवेज के पानी का रिसाव, दूषित हुआ पानी से बिगड़े लोगों के हाल, कई उल्टी-दस्त से परेशान

इंदौर में सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज के पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। मामला महावीर नगर का है, जहां...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, अब पुलिस में कर सकेंगे नौकरी

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी खेल कोटे से मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल...

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

झांसी (बबीना): झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर NHAI लगाएगा हजारों पेड़, लोगों के लिए बनेगा मॉर्निंग वॉक पार्क

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बन रहा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज रफ्तार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि हरियाली...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here