27.9 C
Bhopal
spot_img

परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, MP में चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां हैं स्टॉपेज

Date:

Share:

परीक्षा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस कदम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी

नीट री-एग्जाम 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने विशेष व्यवस्था की है. 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के मद्देनजर रेलवे ने इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों से भोपाल आने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है. इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है.

NEET अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 जून 2026 को किया जाएगा. यह ट्रेन इंदौर से रवाना होकर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए भोपाल पहुंचेगी. ट्रेन इंदौर स्टेशन से सुबह 11:25 बजे प्रस्थान करेगी और फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव के बाद शाम 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी.

यह रहेगा ट्रेन का रूट और समय

स्पेशल ट्रेन इंदौर से चलकर इन स्टेशनों पर रुकेगी:

फतेहाबाद – 12:00 बजे
बड़नगर – 12:42 बजे
रतलाम – 1:30 बजे
नागदा – 2:23 बजे
उज्जैन – 3:25 बजे
मक्सी – 4:30 बजे
शुजालपुर – 5:21 बजे
सीहोर – 6:00 बजे
संत हिरदाराम नगर – 6:38 बजे
भोपाल – 7:00 बजे

इस सेवा से परीक्षा देने भोपाल आने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी.

वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

रेलवे ने वापसी यात्रा के लिए भी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है. गाड़ी संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून 2026 को भोपाल से शाम 7:40 बजे रवाना होगी. यह संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा होते हुए अगले दिन रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी. इससे परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने गंतव्य तक लौटने में सुविधा मिलेगी.

17 कोचों की रहेगी व्यवस्था

रेलवे ने बढ़ी हुई यात्री संख्या को देखते हुए ट्रेन में पर्याप्त कोच लगाए हैं. इस विशेष ट्रेन में:

13 स्लीपर कोच
2 सामान्य श्रेणी कोच
2 एसएलआर/डी कोच

सहित कुल 17 कोच उपलब्ध रहेंगे.

रेलवे ने की सुविधा का लाभ लेने की अपील

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि NEET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और यात्रा की पूर्व योजना बनाकर रेलवे की विशेष सुविधा का उपयोग करें

रेलवे ने भीड़ से निपटने किये खास इंतजाम

रेल्वे ने  नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. रेल्वे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस स्पेशल ट्रेन सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं.

इसके साथ ही नीट परीक्षा के मद्देनज़र भोपाल मंडल में विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था भी की गई है. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है.

स्टेशन परिसरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्लेटफार्मों पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू रहेगी.
वाणिज्यिक, रेलवे सुरक्षा बल एवं परिचालन कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी.
यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु घोषणा प्रणाली एवं पूछताछ काउंटर सक्रिय रहेंगे.
कतार प्रबंधन एवं यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग एवं मार्गदर्शन व्यवस्था की जाएगी.
परीक्षा केन्द्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
किसी भी अप्रत्याशित भीड़ अथवा विशेष स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
 भोपाल मंडल ने सभी संबंधित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा दिवस पर परीक्षा केन्द्रों से जुड़े स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा ट्रेनों का संचालन समयानुसार बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ. परीक्षा केन्द्रों से होकर गुजरने वाली अथवा वहाँ रुकने वाली ट्रेनों की समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वही रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुँचें, रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा में सहयोग प्रदान करें.

ऑनलाइन मिलेगी पूरी जानकारी

रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी है. यात्री NTES ऐप RailOne ऐप और भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन से संबंधित अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

परीक्षार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के दौरान लाखों छात्र यात्रा करते हैं. ऐसे में रेलवे की यह पहल विशेष रूप से इंदौर, रतलाम, उज्जैन, सीहोर और भोपाल संभाग के परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है. इससे छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी और अंतिम समय की यात्रा संबंधी चिंताओं से भी राहत मिलेगी

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here