29.1 C
Bhopal
spot_img

डॉक्टर के पर्चे के बिना अब नहीं मिलेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Date:

Share:

भारत में धड़ल्ले से बिकने वाले कफ सिरप को लेकर अब सरकार सख्त हो चुकी है। हाल ही में जिस तरह से कफ सिरप में मिलावट, बिना डॉक्टर की सलाह के बिक्री और कई घपलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार अब सभी तरह के सिरप, जिनमें खांसी के सिरप भी शामिल हैं उन्हें आप बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं खरीद सकते। यानि अब मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप नहीं मिलेंगे। इन सिरपों को खरीदने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने Schedule K में शामिल कुछ दवाओं से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। इस संशोधन के तहत सिरप (Syrups) शब्द को सूची से हटाया गया है। ये नया नियम ड्रग्स (पांचवां संशोधन) नियम, 2026 कहा जाएगा। इस नए नियम के बाद बिना लाइसेंस या पर्चे के सिरप बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे दवा विक्रेताओं का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से ये फैसला ओवर द काउंटर मिलने वाले सिरप से होने वाले नुकसानों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कुछ समय के बाद इस फैसले की समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाएगी।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here