23.1 C
Bhopal
spot_img

महारिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते ही कर लेगी न्यूजीलैंड की बराबरी

Date:

Share:

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अफगानिस्तान का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 20 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम वनडे में भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया एक खास रिकॉर्डलिस्ट में न्यूजीलैंड की बराबरी करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस मैच को जीतकर साल 2010 के बाद से अपना 14वां द्विपक्षीय वनडे सीरीज क्लीन स्वीप दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो वह साल 2010 के बाद से दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के मामले में न्यूजीलैंड के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है, जिसने 2010 से अब तक 14 बार विपक्षी टीमों का पूरी तरह सूपड़ा साफ किया है।

2010 के बाद से 13 बार क्लीन स्वीप कर चुकी है टीम इंडिया

साल 2010 के बाद से भारतीय टीम अब तक कुल 13 बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर चुकी है। भारत ने अपना पिछला वनडे क्लीन स्वीप साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जिसने 2010 के बाद से कुल 11 बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल किया है। अब देखना ये होगा कि चेन्नई में खेले जाने वाले इस वनडे मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर इतिहास रच पाती है या नहीं।

2026 में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में टीम इंडिया को दी थी मात

दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में भारत को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराने वाली आखिरी टीम न्यूजीलैंड ही थी, जिसने भारत को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास न केवल अफगानिस्तान को हराने का शानदार मौका है, बल्कि न्यूजीलैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करके दुनिया को अपनी ताकत दिखाने का भी बेहतरीन अवसर है। चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है, इसलिए भारतीय टीम इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए मैदान पर पूरी जान लगा देगी।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here