23.1 C
Bhopal
spot_img

दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल हुए देश के ये 2 एयरपोर्ट, लिस्ट में दिल्ली और बेंगलुरू का नाम नहीं

Date:

Share:

दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में देश के दो नए एयरपोर्ट्स के नाम शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में बेंगलुरू एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट और मुंबई एयरपोर्ट जैसे एयरपोर्ट्स के नाम शामिल नहीं हैं। Prix Versailles की ताजा लिस्ट में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जगह दी गई है। Prix Versailles की दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हुए इन दोनों भारतीय एयरपोर्ट्स को अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ऑपरेट करती है।

पेरिस में होने वाला प्रिक्स वर्साय (Prix Versailles) अवॉर्ड दुनिया के प्रमुख सालाना आर्किटेक्चर और डिजाइन अवॉर्ड्स में से एक है। प्रिक्स वर्साय नए बने एयरपोर्ट्स और टर्मिनल्स को उनके मॉडर्न और अनोखे आर्किटेक्चर के लिए सम्मानित करता है। ये अवॉर्ड डिजाइन, सस्टेनेबिलिटी और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई प्लानिंग को मान्यता देता है।

नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट्स के साथ 5 और इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें कंबोडिया का कंडल स्टुएंग एयरपोर्ट, चीन का ग्वांगझू एयरपोर्ट, जर्मनी का फ्रैंकफर्ट एम मेन एयरपोर्ट और अमेरिका के पिट्सबर्ग और सैन डिएगो एयरपोर्ट्स शामिल हैं।

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को कमल (लोटस) से प्रेरित अनोखे आर्किटेक्चर, भविष्यवादी डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कला और कार्यक्षमता के बेहतरीन तालमेल के लिए पहचाना गया। इसने एक ऐसा वर्ल्ड-क्लास गेटवे बनाया है जो एक आधुनिक ग्लोबल इकोनॉमी के तौर पर भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है।

बयान के अनुसार, गुवाहाटी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बांस पर आधारित डिजाइन के लिए मान्यता दी गई, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता को दर्शाता है। AAHL के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम एयरपोर्ट्स को लोगों और क्षेत्रों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण माध्यम के तौर पर देखते हैं। प्रिक्स वर्साय द्वारा इन दो एयरपोर्ट्स को मान्यता मिलना हमारे उस फोकस को सही साबित करता है जिसके तहत हम ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं जो आर्किटेक्चर की उत्कृष्टता के साथ-साथ कार्यक्षमता, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल दक्षता के मामले में भी बेहतरीन है।”

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर, 2025 को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशन्स की शुरुआत 25 दिसंबर, 2025 को हुई थी। पीएम मोदी ने पिछले ही साल 20 दिसंबर को गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया था।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here