38.7 C
Bhopal
spot_img

55 चौके, 8 छक्के और 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद क्रिकेट में बिहार की बेटी की विस्फोटक एंट्री

Date:

Share:

सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

एक तरफ जहां बिहार के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। वहीं, अब महज 15 वर्ष की उम्र में अक्षरा ने बिहार महिला अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नाबाद तिहरा शतक लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

126 गेंदों में बनाए 306 रन

भागलपुर में 18 जून 2026 को आयोजित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महिला अंडर-19 वनडे मुकाबले में अक्षरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन बनाए।

242.86 का स्ट्राइक रेट

उनकी इस यादगार पारी में 55 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।

अक्षरा की इस उपलब्धि को बिहार क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के महिला क्रिकेट इतिहास में इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी ने नाबाद तिहरा शतक नहीं लगाया था। अक्षरा की इस सफलता पर रक्सौल सहित पूरे पूर्वी चंपारण में खुशी का माहौल है।

Subscribe to our channel

━ more like this

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा, परिहार और बेला में साइबर कैफे रडार पर

 सीतामढ़ी। पिछले फरवरी माह में भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई समीक्षात्मक बैठक के आलोक में बार्डर इलाके...

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के माध्यम से क्षेत्र के सभी किसान व आम नागरिक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का...

स‍िल्‍वर से गोल्‍ड और अब अमेरिका के MIT तक; वैशाली के पाणिनि ने फिर बढ़ाया बिहार का गौरव

पाणिनि की सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। उनकी माता निभा शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापटांड़...

युवाओं के लिए खुशखबरी: वैशाली में 22 जून से लगेगा रोजगार मेला, 320 पदों पर होगी ‘ऑन-द-स्पॉट’ भर्ती

हाजीपुर। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली की ओर से नियोजक आपके द्वार नीति के तहत...

राजगीर-कैमूर से सीधा जुड़ेगा वाल्मीकिनगर: हेलीकॉप्टर से VTR पहुंचेंगे टूरिस्ट, 19 सीटर प्लेन की भी तैयारी

पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर को हेली (हेलीकॉप्टर) टूरिज्म से जोड़ा जा रहा है। इससे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) समेत आसपास के पर्यटकीय क्षेत्र को...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here