27.9 C
Bhopal
spot_img

प्रदोष व्रत किस-किस तरीके से रख सकते हैं?

Date:

Share:

प्रदोष व्रत हर महीने की शुक्ल और कृष्ण दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। कहते हैं जो भी भक्त सच्चे मन और नियम के साथ ये उपवास रखता है उसकी मनचाही कामना पूरी हो जाती है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि इस व्रत को रखने के नियम क्या हैं यानी आप किस-किस तरीके से ये व्रत रख सकते हैं, यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।
शास्त्रों अनुसार प्रदोष व्रत तीन तरीके से रखा जा सकता है – निर्जला, फलाहारी और एक समय भोजन करके। आप अपनी श्रद्धानुसार किसी भी तरीके से प्रदोष व्रत उठा सकते हैं। चलिए आगे जानते हैं इन तीनों तरीकों के बारे में विस्तार से आगे।
निर्जला प्रदोष व्रत: यह प्रदोष व्रत सबसे कठिन होता है क्योंकि इस दौरान न तो कुछ खाया जाता है न ही पिया जाता है। यानी ये व्रत निर्जला रखा जाता है। शाम में प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने के बाद ही भक्त अन्न और जल का सेवन करते हैं।
फलाहारी प्रदोष व्रत: कई श्रद्धालु फलाहारी प्रदोष व्रत ही रखते हैं। इसमें अन्न का सेवन न करके सिर्फ व्रत वाले भोजन का ही सेवन किया जाता है। इस तरीके के प्रदोष व्रत में कोई दिन में कभी भी फलाहारी भोजन का सेवन कर लेता है तो कोई-कोई सिर्फ शाम की पूजा के बाद ही व्रत वाला भोजन करता है।
एक समय भोजन वाला प्रदोष व्रत: इस तरीके के प्रदोष व्रत में भक्त दिन में फलाहारी भोजन करते हैं तो वहीं शाम की पूजा के बाद एक समय अन्न का सेवन कर लेते हैं।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here