35.8 C
Bhopal
spot_img

पहले शून्य रन पर गिरे 3 विकेट, फिर 2 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगा दिला दी 20 साल पहले की याद

Date:

Share:

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कमाल हो गया। पहले तो तीन बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गए, इसके बाद मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट ने नंबर सात और आठ पर आकर अर्धशतक पूरा किया।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भी कमाल कर रही है। कभी बिना कोई रन बनाए टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाज आउट हो गए और इसके बाद लोअर मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने आकर शानदार अर्धशतक पूरा किया। इन दो बल्लेबाजों के अर्धशतक से जहां एक ओर टीम मजबूत हो गई, वहीं अब से करीब 20 साल पुरानी यादें भी ताजा हो गईं। ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सात और उससे नीचे खेलने वाले दो बल्लेबाजों ने लंबे समय बाद 50 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही है तीन मैचों की वनडे सीरीज
इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर है। सीरीज के पहले मैच में ही बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पीट दिया और सीरीज में बढ़त बना ली। इसके बाद जब दूसरा मैच शुरू हुआ तो पारी का आगाज बहुत ही खराब हुआ। टीम के तीन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जा चुके थे, लेकिन टीम का एक भी रन नहीं बना था।

मैथ्यू शॉर्ट, कूपन कनोली और मैट रेनशॉ का खाता भी नहीं खुला
मैथ्यू शॉर्ट, कूपन कनोली और मैट रेनशॉ ​बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कई बल्लेबाजों ने टीम को मजबूती देने की कोशिश की, लेकिन वे भी नाकाम रहे। आखिर में मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट ने अर्धशतक पूरा किया। मार्नस नंबर 7 और जेवियर बार्टलेट नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए आए। लाबुशेन ने 85 बॉल पर 55 रन की पारी खेली। इसमें तीन चौके शामिल रहे। वहीं जेवियर बार्टलेट ने 48 बॉल पर तेजी से 52 रन बनाए। इसमें चार चौके और दो छक्के उनके बल्ले से आए।

ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया साल 2006 वाला कमाल
ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है, जब टीम के सातवें और उससे नीचे आने वाले बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए हों। पहली बार साल 1994 में ऐसा हुआ था। तब शेन वार्न और पॉल राइफल ने काफी नीचे आकर अर्धशतक लगाया था। इसके बाद साल 2006 में माइक हसी और ब्रेट ली ने भी अर्धशतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की थी। यानी करीब 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा होते हुए नजर आ रहा है। दरअसल टीम के टॉप बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, इसलिए नीचे के बल्लेबाजों के पास मौका बना, जिसका उन्हें फायदा उठा लिया। लेकिन टीम फिर भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया को जाना और पहचाना जाता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

समस्तीपुर में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड, पुलिस ने 115 युवक-युवतियों को कराया रिहा, कई नाबालिग भी शामिल

समस्तीपुर जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाकर काम कराने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बुधवार रात से गुरुवार...

सुपरमैन संग सारा अली खान का रॉयल अफेयर? हॉलीवुड सितारों संग दिखीं बॉलीवुड हीरोइन

इस साल 'रॉयल ​​एस्कॉट' में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल की अचानक हुई मुलाकात ने ऑनलाइन फैंस का ध्यान...

‘प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे’, हिंदी में मैक्रों के विदाई संदेश ने जीता दिल

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश देकर भारत-फ्रांस संबंधों की गर्मजोशी...

‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज

साउथ एक्टर-डायरेक्टर धनुष की मोस्ट अवेडेट 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार, 18 जून 2026 को डायरेक्टर राजकुमार...

एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

अगर आप हेल्दी खाना खा रहे हैं और रेगुलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं उसके बाद भी वज़न कम नहीं हो रहा है तो हो...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here