38 C
Bhopal
spot_img

50 साल की उम्र में कितने मिनट पैदल चलना अच्छा होता है?

Date:

Share:

बढ़ती उम्र में पैदल चलना न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। वजन कंट्रोल रखने, संतुलन बनाए रखने, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खासतौर से 50 साल में रोज पैदल चलना आपको एक्टिव रखने और अच्छी लाइफ पाने में मदद करता है।
आपको फिट रहने के लिए रोजाना 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। आप ऐसा लगातार भी कर सकते हैं या इस समय को अलग-अलग छोटे-छोटे हिस्सों में भी बांट सकते हैं। आप शुरुआत में 10-15 मिनट की वॉक करें और ऐसा दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। इससे आपके दिनभर में की जाने वाली वॉक का समय पूरा हो जाएगा।
अगर आप 50 की उम्र में हैं तो प्रतिदिन 20 मिनट पैदल चलना भी अच्छी फिटनेस दे सकता है। हालांकि आपको इसे नियमित और सही पेस पर करना जरूरी है। इससे आपके शरीर की ओवरऑल फिटनेस बनी रहेगी और आप खुद को कहीं ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे।
पैदल चलने के फायदों को पाने के लिए 30 मिनट कम से कम समय है। लंबे समय तक पैदल चलने से सेहत में काफी सुधार आने लगता है। इससे पुरानी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि नियमित रूप से पैदल चलने से कोर और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे लचीलापन, ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है। वॉक से हड्डियों के पुनर्निर्माण में भी मदद मिलती है। इससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, चिंता और तनाव कम होता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

इंदौरः सरकारी नलकूप में सीवेज के पानी का रिसाव, दूषित हुआ पानी से बिगड़े लोगों के हाल, कई उल्टी-दस्त से परेशान

इंदौर में सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज के पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। मामला महावीर नगर का है, जहां...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, अब पुलिस में कर सकेंगे नौकरी

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी खेल कोटे से मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल...

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

झांसी (बबीना): झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर NHAI लगाएगा हजारों पेड़, लोगों के लिए बनेगा मॉर्निंग वॉक पार्क

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बन रहा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज रफ्तार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि हरियाली...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here