29.1 C
Bhopal
spot_img

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

Date:

Share:

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे में उनके संन्यास लेने की अटकलें भी काफी तेज हो गई हैं। वहीं कार्डिफ वनडे मैच के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का रोहित के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान सामने आया।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो कार्डिफ के स्टेडियम में खेला गया जिसमें सभी की नजरें हिटमैन रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर टिकी हुई थी, जिसमें वह 47 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा के पवेलियन लौटने के साथ ही उनके संन्यास लेने की अटकलें भी तेज हो गई जिसमें इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच को उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला बताया जा रहा है। वहीं कार्डिफ वनडे मैच के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का उनके फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर जवाब देते हुए बताया कि रोहित पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता
कार्डिफ वनडे मैच में टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मुकाबले के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से जब रोहित शर्मा पर दबाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि उनके जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता है। वह इतने अनुभवी और बड़े खिलाड़ी हैं कि उनको इस तरह की बातें परेशान नहीं कर सकती हैं। रोहित से पहले दो मैचों में रन नहीं बने लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने काफी क्रिकेट खेला और देखा है, जिसमें कई बार बल्लेबाज शुरुआत में उस तरह की लय नहीं पकड़ पाते जिनकी उनको तलाश होती है। लेकिन इससे आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वह बल्लेबाज संघर्ष कर रहा है। इस पिच पर दोहरा उछाल था जिसके चलते हमें ऐसा देखने को मिला।

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अब हर सीरीज में अपनी तैयारियों के नजरिए से आगे बढ़ रही है, जिसमें पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने बता दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में लॉर्ड्स के स्टेडियम में 19 जुलाई को खेला जाने वाला इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here