28.7 C
Bhopal
spot_img

श्रेयस अय्यर से पहले कितने खिलाड़ी कर चुके हैं T20I में भारत की कप्तानी, सूर्या के बाद अब संभालेंगे कमान

Date:

Share:

श्रेयस अय्यर आज शाम को आयरलैंड के खिलाफ जब टॉस के लिए उतरेंगे तो वे टी20 इंटरनेशनल में भारत के 15वें कप्तान हो जाएंगे। इससे पहले 14 कप्तान रहे हैं, उनके आंकड़ों पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए।
श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान होंगे। साल 2026 की शुरुआत में ही भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था, तब टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास थी, लेकिन किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि सूर्या को इस तरह से ना केवल कप्तानी से हटा दिया जाएगा, बल्कि टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक कितने खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी की है।

वीरेंद्र सहवाग थे टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के पहले कप्तान
टी20 इंटरनेशनल में भारत के पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे। हालांकि वे एक ही मैच में टीम की कमान संभाल पाए। इस एक मैच को सहवाग ने बतौर कप्तान जीता भी था। इसके बाद एमएस धोनी टीम के कप्तान बने। वे लंबे समय तक टीम की कमान संभाले रहे। हालांकि इस बीच में बीच बीच में कुछ और खिलाड़ी भी कप्तानी की भूमिका निभाते हुए नज आए। धोनी ने अपने करियर में कुल 70 मैचों में कप्तानी की, इसमें उन्होंने 42 जीते भी थे। सुरेश रैना तीन मैचों में कप्तान रहे और सारे जीते। अजिंक्य रहाणे ने दो मैचों में कप्तानी की और एक जीतने में सफल रहे।

विराट कोहली भी लंबे समय तक रहे टीम के कप्तान
इसके बाद विराट कोहली का दौर आया। वे भी लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे। ​कोहली ने 48 मैचों में कप्तानी करते हुए 32 जीते थे। दस दौरान भी बीच बीच में कुछ खिलाड़ी कप्तानी की भू​मिका निभाते हुए नजर आए। शिखर धवन ने तीन मैचों में टीम की कप्तानी की और उसमें से एक जीता। ऋषभ पंत चार मैचों में कप्तान रहे, इसमें से दो में जीते। केएल राहुल एक मैच में कप्तान रहे और इसे जीता भी। जसप्रीत बुमराह और रुतुराज गायकवाड दो मैचों कप्तानी चुके हैं और उन्होंने उसे जीता भी था।

रोहित शर्मा ने भी संभाली टीम की कमान
रोहित शर्मा भी काफी वक्त तक टीम के कप्तान रहे। रोहित ने कुल 62 मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए 50 मैच जीते। हार्दिक पांड्या ने 16 मैचों में टीम की कमान संभाली और 10 में जीत दर्ज की। शुभमन गिल भी पांच मैचों में टीम के कप्तान रहे, इसमें से वे चार जीतने में सफल रहे। इसके बाद आया सूर्यकुमार यादव का वक्त।
अब श्रेयस अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के 15वें टी20 कप्तान
सूर्यकुमार यादव ने 50 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली और इसमें से 42 में वे जीते। साल 2026 का विश्व कप भारत ने उन्हीं की कप्तानी में जीता, हालांकि अब वे टीम से बाहर हो चुके हैं। आज यानी 26 जून की शाम को जब श्रेयस अय्यर आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तो वे टी20 इंटरनेशनल में भारत के 15वें कप्तान होंगे। देखना होगा कि वे कप्तान के तौर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं और कब तक टीम की कमान संभाले रहते हैं।

 

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here