23.1 C
Bhopal
spot_img

एक कमरे में चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, 15-20 हजार में बिकता था एक कट्टा, 10 कट्टे और हथियार बनाने का सामान बरामद

Date:

Share:

दोनों आरोपियों पर पहले से अवैध हथियार बनाने, तस्करी करने, हत्या के प्रयास और डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से 10 अवैध कट्टे, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का सामान भी जब्त किया है।
मध्य प्रदेश के भिण्ड में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसमें अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मौके से 10 अवैध कट्टे, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भारी मात्रा में जब्त किए हैं।
भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि शहर के लहार रोड स्थित दुर्गा नगर में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह, बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया एवं साइबर सेल प्रभारी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध हथियार फैक्ट्री का पता लगाने के निर्देश दिए। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लहार रोड स्थित दुर्गा नगर की घनी बस्ती में एक खाली मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
10 कट्टे बरामद
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह तैयार और चार अधबने 315 बोर के कट्टे, दो कारतूस 315 बोर तथा तीन कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। आरोपी रिश्ते में पिता और पुत्र लगते हैं। हथियार बनाने में उपयोग होने वाली मशीनें, ग्राइंडर, भट्टी, पाइप, स्प्रिंग, रेतनी, हथौड़े सहित बड़ी मात्रा में सामान भी जब्त किया गया है।
यूपी से बुलाते थे कारीगर
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अवैध हथियार बनाने और बेचने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से कारीगर बुलाकर हथियार तैयार कराए जाते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार निर्माण, तस्करी, हत्या के प्रयास, डकैती की योजना तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके से पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया जबकि दो आरोपी फरार हैं।
घर में बना रखी थी हथियार फैक्ट्री
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने ही मकान में हथियार फैक्ट्री चला रहे थे और पड़ोसियों को भनक न लगे इसके लिए वे तेज आवाज में गाने बजाकर हथियार निर्माण की आवाज को दबाते थे। एसपी के अनुसार तैयार कट्टों को 15 से 20 हजार रुपये में बेचा जाता था।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here