23.1 C
Bhopal
spot_img

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने बयां किया दर्द, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं

Date:

Share:

हिंदी सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक, जिन्हें ‘सुरों की मलिका’ के नाम से भी जाना-जाता है। उन्होंने चार दशकों से भी अधिक समय तक बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में अपना दबदबा कायम रखा। उन्हें भारतीय संगीत में उनके अहम योगदान के लिए मंगलवार, 23 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। समारोह में उनकी मौजूदगी ने उनकी सेहत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है, जिस पर सिंगर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

पद्म भूषण मिलने के बाद अलका याग्निक का इमोशनल पोस्ट

सोशल मीडिया पर अलका याग्निक ने एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया। साथ ही इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आभार जताया और अपनी हालिया सेहत की मुश्किलों और ठीक होने के सफर के बारे में भी खुलकर बताया। उन्होंने लिखा:

‘पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट, लोगों के सामने आने और अपने सफर के बारे में ज्यादा कुछ शेयर करने से दूर रही हूं। आप में से कई लोग जानते थे कि मैं सेहत से जुड़ी कई मुश्किलों से गुजर रही हूं और इस पूरे समय में आपके प्यार, दुआओं, मैसेज और अटूट समर्थन ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है। आज, जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक – प्रतिष्ठित पद्म भूषण को लेने के लिए बाहर निकली तो मेरा दिल आभार से भरा हुआ था।’

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने पर जताई खुशी

इसके अलावा, सिंगर अलका याग्निक ने इस सम्मान को बहुत विनम्र करने वाला बताया और कहा कि भले ही उनका नाम अवॉर्ड पर हो, लेकिन यह हर उस सुनने वाले का है, जिसने उनकी आवाज को अपनी जिंदगी में अपनाया, उनके गानों को पीढ़ियों तक पहुंचाया, सुख और मुश्किल वक्त दोनों में उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि यह पल खास तौर पर मायने रखता है, क्योंकि यह न सिर्फ उनके काम की पहचान दिखाता है, बल्कि प्यार, उम्मीद और हिम्मत से मिलने वाली ताकत की याद भी दिलाता है। उन्होंने इसी इमोशनल नोट में आग लिखा:

‘मैं धीरे-धीरे अपना रास्ता वापस पा रही हूं और मैं आज यहां होना चाहती थी। न सिर्फ अपने लिए, बल्कि आप में से हर एक के लिए जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं। मैं इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का भी दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।’

गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक

2024 में अल्का ने फैंस को यह बताकर चौंका दिया था कि वह ‘सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस’ जैसी एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक वायरल संक्रमण के कारण हुआ था। इस वजह से उन्हें लाइमलाइट से दूर होना पड़ा। अल्का की आवाज आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में सुनाई दी थी।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here