35.8 C
Bhopal
spot_img

आज बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के साथ ही करें प्रभु श्री राम की आरती, पूरी होगी हर मनोकामना

Date:

Share:

हिंदू धर्म में बड़े मंगल का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की उपासना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की पूजा भगवान राम और माता की सीता की पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी के दिल में सदैव भगवान श्री राम और माता सीता का वास रहता है। तो आज बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की आरती के साथ-साथ प्रभु श्री राम की आरती जरूर करें। ऐसा करने से बजरंगबली बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

॥ आरती श्री हनुमानजी ॥

आरती कीजै हनुमान लला की।दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥

जाके बल से गिरिवर कांपे।रोग दोष जाके निकट न झांके॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई।सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥

दे बीरा रघुनाथ पठाए।लंका जारि सिया सुधि लाए॥

लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।जात पवनसुत बार न लाई॥

लंका जारि असुर संहारे।सियारामजी के काज सवारे॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे॥

पैठि पाताल तोरि जम-कारे।अहिरावण की भुजा उखारे॥

बाएं भुजा असुरदल मारे।दाहिने भुजा संतजन तारे॥

सुर नर मुनि आरती उतारें।जय जय जय हनुमान उचारें॥

कंचन थार कपूर लौ छाई।आरती करत अंजना माई॥

जो हनुमानजी की आरती गावे।बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥

॥ आरती श्री रामचन्द्रजी ॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,हरण भवभय दारुणम्।

नव कंज लोचन, कंज मुख करकंज पद कंजारुणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।

पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचिनौमि जनक सुतावरम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

भजु दीनबंधु दिनेशदानव दैत्य वंश निकन्दनम्।

रघुनन्द आनन्द कन्द कौशलचन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

सिर मुकुट कुंडल तिलकचारू उदारु अंग विभूषणम्।

आजानुभुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम हृदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

मन जाहि राचेऊ मिलहिसो वर सहज सुन्दर सांवरो।

करुणा निधान सुजानशील सनेह जानत रावरो॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

एहि भाँति गौरी असीससुन सिय हित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनिमुदित मन मन्दिर चली॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

Subscribe to our channel

━ more like this

समस्तीपुर में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड, पुलिस ने 115 युवक-युवतियों को कराया रिहा, कई नाबालिग भी शामिल

समस्तीपुर जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाकर काम कराने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बुधवार रात से गुरुवार...

सुपरमैन संग सारा अली खान का रॉयल अफेयर? हॉलीवुड सितारों संग दिखीं बॉलीवुड हीरोइन

इस साल 'रॉयल ​​एस्कॉट' में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल की अचानक हुई मुलाकात ने ऑनलाइन फैंस का ध्यान...

‘प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे’, हिंदी में मैक्रों के विदाई संदेश ने जीता दिल

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश देकर भारत-फ्रांस संबंधों की गर्मजोशी...

‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज

साउथ एक्टर-डायरेक्टर धनुष की मोस्ट अवेडेट 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार, 18 जून 2026 को डायरेक्टर राजकुमार...

एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

अगर आप हेल्दी खाना खा रहे हैं और रेगुलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं उसके बाद भी वज़न कम नहीं हो रहा है तो हो...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here