38 C
Bhopal
spot_img

परिणीति चोपड़ा ने गाया रुद्राष्टकम, प्रेग्नेंसी के दौरान किया था रिकॉर्ड, आवाज सुन लोग लगाने लगे ‘हर हर महादेव’ के नारे

Date:

Share:

परिणीति चोपड़ा न सिर्फ़ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं। कई पॉपुलर गानों को आवाज देने के साथ ही परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर कई कवर्स भी शेयर करती रहती हैं। परिणीति ने कई पॉपुलर गानों में अपनी आवाज दी है और अपनी पिछली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में भी अपनी सिंगिंग से सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने लाइव सिंगिंग भी की थी। इस बीच परिणीति एक बार फिर अपनी गायकी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में भगवान शिव को समर्पित एक भक्ति गीत का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रुद्राष्टकम गाती नजर आ रही हैं। अब परिणीति का ये वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो उन दिनों का है, जब परिणीति प्रेग्नेंट थीं और अब उन्होंने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लोग परिणीति की आवाज सुनकर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

परिणीति ने गाया भक्ति गीत
सोमवार को परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रुद्राष्टकम ‘नमामी शमीशान’ गा रही हैं। एक्ट्रेस ने यह गाना करीब एक साल पहले रिकॉर्ड किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है और अब इसका क्लिप शेयर किया है। वीडियो में परिणीति व्हाइट सूट में रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं और इसमें उनका बेबी बंप भी साफ तौर पर नजर आ रहा है। वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि यह गाना ऐसे समय पर रिकॉर्ड किया था, जब वह खुद को आस्था और चिंतन के बेहद करीब थीं।

परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ प्रार्थनाएं ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए यादों का हिस्सा बन जाती हैं, और ‘नमामि शमीशान’ उन्हीं यादों में से ही एक बन चुका है। मैंने इसे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था – ये वो दौर था, जिसने मुझे आस्था, चिंतन और कृतज्ञता के और करीब ला दिया। जब भी मैं इसे सुनती हूं, मुझे अपनी जिंदगी का वह सबसे खूबसूरत दौर याद आ जाता है। मुझे आप सभी के साथ इसे शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। पूरा वीडियो अब यूट्यूब और सभी म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। हर हर महादेव।’

परिणीति की आवाज के फैन हुए लोग
सोशल मीडिया पर अब यूजर परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत खूब परिणीति जी, बहुत ही खूबसूरत आवाज।’ एक अन्य ने लिखा- ‘हर हर महादेव। आपकी हर लाइन में आपकी भक्ति झलकती है। आप सच में कमाल के हैं! सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। आपने इसे बहुत ही खूबसूरत बना दिया है।’ वहीं एक और लिखता है- ‘कितनी खूबसूरत… कितनी शक्तिशाली और आत्मा से परिपूर्ण, परी!’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर परिणीति चोपड़ा की आवाज की तारीफ कर रहे हैं

Subscribe to our channel

━ more like this

इंदौरः सरकारी नलकूप में सीवेज के पानी का रिसाव, दूषित हुआ पानी से बिगड़े लोगों के हाल, कई उल्टी-दस्त से परेशान

इंदौर में सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज के पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। मामला महावीर नगर का है, जहां...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, अब पुलिस में कर सकेंगे नौकरी

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी खेल कोटे से मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल...

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

झांसी (बबीना): झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर NHAI लगाएगा हजारों पेड़, लोगों के लिए बनेगा मॉर्निंग वॉक पार्क

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बन रहा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज रफ्तार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि हरियाली...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here