26.1 C
Bhopal
spot_img

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; BJP का भी एक प्रत्याशी विजयी घोषित

Date:

Share:

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। कर्नाटक में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान विजयी घोषित हो गए हैं। जानें BJP ने कैसा प्रदर्शन किया।
कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है और उसके सभी तीन उम्मीदवार जीत गए हैं। खास बात ये रही कि कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों यानी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और सीनियर नेता मंसूर अली खान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इसके अलावा, BJP के उम्मीदवार एम. नागराज भी निर्विरोध चुने लिए गए हैं।
कर्नाटक में सभी उम्मीदवार निर्विरोध क्यों हुए निर्वाचित?
जान लें कि कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जितने प्रत्याशी मैदान में थे, उतने ही पदों पर चुनाव होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। इसी के कारण सभी चारों उम्मीदवारों के कर्नाटक में निर्विरोध निर्वाचित होने का ऐलान कर दिया गया। इस रिजल्ट के साथ ही कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी मजबूत सियासी स्थिति का एक बार फिर से प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी निर्विरोध विजयी घोषित
गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए यह विजय कई मायनों में अहम मानी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा पहुंचना नेशनल पॉलिटिक्स के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी कांग्रेस आलाकमान का करीबी माना जाता है। उनका राज्यसभा पहुंचना कांग्रेस की रणनीतिक मजबूती को दिखाता है। साथ ही, मंसूर अली खान का निर्वाचित होना भी पार्टी के सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन की सियासत का भाग माना जा रहा है।

BJP प्रत्याशी एम. नागराज भी जीते
दूसरी तरफ, BJP प्रत्याशी एम. नागराज का निर्विरोध निर्वाचन भी पार्टी के लिए राहत की खबर है। कर्नाटक विधानसभा में अपने विधायकों की संख्या के आधार पर BJP ने 1 सीट पर अपना दावा किया और उसमें कामयाबी भी हासिल की।

परिणाम में दिखी कर्नाटक की सियासी तस्वीर
माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव का परिणाम कर्नाटक की मौजूदा सियासी तस्वीर को भी दर्शाता है, जहां कांग्रेस सरकार में होने की वजह से मजबूत स्थिति में दिखाई देती है। सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन से यह भी साफ हुआ कि किसी भी पार्टी ने अतिरिक्त प्रत्याशी उतारकर चुनावी मुकाबले की स्थिति नहीं बनाई। इन नतीजों के साथ ही अब कर्नाटक से राज्यसभा जाने वाले चारों उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान और एम. नागराज का कार्यकाल जल्द शुरू होगा और वे सदन के उच्च सदन में अपनी-अपनी राजनीतिक पार्टियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here