24.1 C
Bhopal
spot_img

BPSSC दारोगा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 10,759 अभ्यर्थियों का PET के लिए हुआ चयन

Date:

Share:

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) परीक्षा में शामिल 34 हजार से अधिक उम्मीदवारों में से 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. BPSSC दारोगा मुख्य परीक्षा का बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा (सब-इनस्पेक्टर) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

 10,759 कैंडिडेट PET के लिए हुए सेलेक्ट

बता दें कि इस मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 को किया गया था.  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,799 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. जिसके लिए 34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर कुल 10,759 अभ्यर्थियों अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल हुए हैं. आयोग ने नियमों के मुताबिक कुल रिक्तियों के 6 गुना अभ्यर्थियों को पास किया है.

क्या रहा कट-ऑफ स्कोर?

सामान्य वर्ग (General Category) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 134 अंक रहा है, जबकि समान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 116.20 अंक तय किया गया है. बता दें कि इस भर्ती में महिलाओं के लिए 614 पद आरक्षित हैं, जबकि अनारक्षित (General) वर्ग के लिए सबसे  850 पद हैं.

जल्द जारी करेगा PET की डेट

मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 10,759 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा. आयोग जल्द ही PET की तारीख जारी करेगा. 

Subscribe to our channel

━ more like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here