29 C
Bhopal
spot_img

जो आत्महत्या करता है, वो प्रेत-पिशाच बनकर घूमता है’, संचिता उगाले की मौत पर क्या बोले रवि किशन, वीडियो खींच रहा ध्यान

Date:

Share:

एक्टर और सांसद रवि किशन ने हाल ही में एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत पर अपना रिएक्शन साझा किया। 22 साल की एक्ट्रेस की मौत को उन्होंने दुखद बताते हुए कहा, ‘जो आत्महत्या करता है, वो प्रेत-पिशाच बनकर घूमता है।’
बीते दिनों टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस संचिता उगाले ने 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत ने परिवार, चाहने वालों और इंडस्ट्री को झगझोर दिया था। एक्ट्रेस ने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। परिवार वालों ने टेंशन और डिप्रेशन जैसे दावे किए, वहीं दोस्तों और साथी कलाकारों ने बताया कि उन पर काफी प्रेशर था। अब एक्टर रवि किशन ने भी संचिता उगाले की मौत पर अपना रिएक्शन साझा किया है। उन्होंने यंग एक्ट्रेस के निधन को दुखद बताया और साथ ही कहा कि इस तरह आत्महत्या करना सही नहीं है, उन्होंने इस पाप करार दिया।
रवि किशन का रिएक्शन
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन पर बीजेपी सांसद रवि किशन कहते हैं, ‘कल ही हमारी एक कलाकार, एक युवा टीवी एक्ट्रेस, जो सिर्फ 22 साल की थीं ने आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुखद है। इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है। आध्यात्मिकता और पूजा-पाठ जरूरी हैं। इनसे ताकत मिलती है। जिंदगी में सुख-दुख आते रहते हैं और आते रहेंगे। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो दुखी नहीं है चिंतित नहीं, लेकिन जिंदा भी रहना है। सुसाइड तो सबसे बड़ा पाप है, आत्या को मोक्ष ही नहीं मिलता, जो भी आत्महत्या करता है वो यही भटकता है, क्योंकि उसने निर्धारित समय पर प्राण नहीं त्यागे, पहले ही ले लिए तो वहीं आत्माएं, प्रेत-पिचाश बनकर यहीं घूमते हैं।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here