23.1 C
Bhopal
spot_img

लिमिट भूले 84 साल के डायरेक्टर के राघवेंद्र राव! एक्ट्रेस की बांह पकड़कर खींचा, वीडियो देखकर तिलमिलाए लोग

Date:

Share:

मशहूर फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स से घिर चुके हैं। इस वीडियो में फिल्ममेकर एक्ट्रेस कृति शेट्टी और कीर्ति सुरेश के हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचते नजर आ रहे हैं।

डायरेक्टर अनिल रविपुडी इन दिनों अपमकिंग फिल्म ‘वेंकी अनिल 5’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की मुहूर्त शूट सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ ही कई चर्चित और मशहूर सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीनियर फिल्ममेकर के. राघवेंद्र राव के बिहेवियर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। वायरल वीडियो में 84 साल के के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी की बांह पकड़कर उन्हें अपने पास खींचते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर का अभिनेत्रियों के प्रति ये व्यवहार देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे अनुचित बता रहे हैं।

अनिल रविपुडी की अपकमिंग फिल्म का मुहूर्त शूट

दरअसल, गुरुवार को हैदराबाद में ‘वेंकी अनिल 5’ का पारंपरिक मुहूर्त समारोह रखा गया। डायरेक्टर अनिल रविपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने समारोह का पहला क्लैप दिया और उनके साथ सुरेश बाबू, दिल राजू और तेलुगु इंडस्ट्री के अन्य कई सेलिब्रिटी भी इस इवेंट का हिस्सा बने। इस इवेंट में साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्मेकर के राघवेंद्र राव भी पहुंचे थे। इसी इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक की काफी चर्चा हो रही है।

84 साल के फिल्ममेकर भूले अपनी लिमिट!

वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव एक्टर्स के लिए पोजिशन तय करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह पहले कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हैं और इसके बाद कृति शेट्टी के साथ भी कुछ ऐसा ही करते दिखते हैं। दोनों एक्ट्रेस को गाइड करते हुए वह उन्हें उनकी बांहें पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं और वेंकटेश और कल्याणराम को बताते हैं कि उन्हें सीन के लिए कंधों पर कैसे हाथ रखना है। इस वीडियो के वायरल होते ही के राघवेंद्र राव ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। कई ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी लिमिट भूल बैठे हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर के राघवेंद्र राव

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद के राघवेंद्र राव की जमकर आलोचना हो रही है। कई ने उन पर अभिनेत्रियों की इजाजत के बिना उन्हें छूने के आरोप लगाए तो कई ने उनका बचाव भी किया। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये बूढ़ा आदमी हमेशा लड़कियों को छूने की कोशिश क्यों करता है?’ एक अन्य ने लिखा-  ‘उन्हें अपनी लिमिट्स पता होनी चाहिए, वो अभिनेत्रियां उनकी प्रॉपर्टी नहीं हैं।’ एक और लिखता है- ‘इस आदमी को उन महिलाओं को ऐसे छूने का अधिकार किसने दिया।’ वहीं कुछ ने निर्देशक का बचाव करते हुए लिखा कि एक डारेक्टर होने के नाते वह सिर्फ उन्हें पोजिशन बता रहे थे।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here