38 C
Bhopal
spot_img

Cocktail 2 के इवेंट में बेकाबू हुए फैन, मची भगदड़ तो आगे-आगे निकले शाहिद, पीछे से रश्मिका की ढाल बनीं कृति सेनन

Date:

Share:

रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म के प्रमोशन के दौरान भगदड़ होते देखा जा सकता है। इस दौरान कृति, रश्मिका को जैसे भीड़ से बचाती हैं, उसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में शाहिद, रश्मिका और कृति जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए मॉल में भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक के लिए बैरिकेड्स तक तोड़ दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि इवेंट बीच में ही रोक दिया गया और कलाकारों की सुरक्षा के लिए उन्हें वहां से बाहर निकाला जाने लगा। इस इवेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आगे-आगे निकले शाहिद, रश्मिका को कृति ने संभाला
सोशल मीडिया पर इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे शाहिद भीड़ से बचते-बचाते आगे-आगे निकल जाते हैं। वहीं कृति और रश्मिका पीछे ही भीड़ में फंसी रहती हैं। ऐसे में कृति रश्मिका की ढाल बनकर उन्हें बाहर निकलने में मदद करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस को धक्का भी लगता है, लेकिन वह बिना डरे रश्मिका को कसकर पकड़े रहती हैं और उन्हें बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालती हैं।
फैंस ने की कृति सेनन की तारीफ
कृति सेनन के रश्मिका मंदाना के प्रति इस सुरक्षात्मक रवैये को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। कई ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस पूरी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी और कृति की जमकर तारीफ की। वहीं कई ने शाहिद के यूं आगे-आगे निकल जाने पर हैरानी जाहिर की। लोगों का कहना है कि कृति कि जगह शाहिद को रश्मिका और कृति दोनों की मदद करनी चाहिए थी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा- ‘कृति जिस तरह रश्मिका को बाहर निकाल रही हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह उनकी बड़ी बहन हों।’ वहीं एक ने लिखा- ‘कृति सच में बहुत प्यारी हैं।’ दूसरी तरफ कुछ यूजर मॉल के सुरक्षा इंतजामों पर गुस्सा जाहिर करते दिखे।

‘कॉकटेल 2’ के बारे में
‘कॉकटेल 2’ की बात करें तो इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म 5 दिन बाद यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Subscribe to our channel

━ more like this

इंदौरः सरकारी नलकूप में सीवेज के पानी का रिसाव, दूषित हुआ पानी से बिगड़े लोगों के हाल, कई उल्टी-दस्त से परेशान

इंदौर में सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज के पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। मामला महावीर नगर का है, जहां...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, अब पुलिस में कर सकेंगे नौकरी

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी खेल कोटे से मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल...

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

झांसी (बबीना): झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर NHAI लगाएगा हजारों पेड़, लोगों के लिए बनेगा मॉर्निंग वॉक पार्क

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बन रहा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज रफ्तार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि हरियाली...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here