29.1 C
Bhopal
spot_img

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

Date:

Share:

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में इस बार रक्षाबंधन पर लाभार्थियों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की किस्त के साथ यह राशि जुड़ने से 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1750 रुपए पहुंचेंगे।

उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं को भी इस बार 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाखों हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...

भीमबेटका में मौजूद ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल हजारों वर्षों से मनुष्य और प्रकृति के बीच चले आ रहे संबंधों की कहानी से भलीभांति परिचित है।

ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह और मंत्रिपरिषद के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेट की शिला गुफाओं का दौरा किया। दक्षिण अफ्रीका,...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here