29 C
Bhopal
spot_img

घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीण का बड़ा आरोप!

Date:

Share:

मेन रोड से तरीडीह होते हुए भावासीय विद्यालय नहर तक बन रही 3200 फीट सड़क निर्माण योजना पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पलामू जिले के तरीडीह निवासी दिलीप कुमार मेहता ने माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, रांची को शिकायत भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।

दिलीप कुमार मेहता का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं और कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण कार्य से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है तथा घटिया सामग्री का उपयोग कर सड़क बनाई जा रही है।

शिकायतकर्ता ने ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर भ्रष्टाचार एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि योजना को लेकर उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन उन्हें कार्य से अलग कर दिया गया और उनकी आर्थिक हिस्सेदारी भी नहीं दी गई।

उन्होंने उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो तथा उन्हें योजना में हुए खर्च और कथित आर्थिक नुकसान की भरपाई दिलाई जाए। साथ ही उपायुक्त (डीसी) को आवश्यक निर्देश जारी कर न्याय दिलाने की अपील की गई है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि शिकायत पर संबंधित विभाग और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों का जवाब कैसे दिया जाता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here