29.1 C
Bhopal
spot_img

बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

Date:

Share:

झांसी (बबीना):
झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें भारतीय वायु सेना की नेविगेशन शाखा में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है।
हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली। इस अवसर पर फ्लाइंग ऑफिसर एकता गुप्ता ने नेविगेशन शाखा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित “प्रेसिडेंट्स प्लाक फॉर स्टैंडिंग फर्स्ट इन ओवरऑल मेरिट” से सम्मानित किया गया।

एकता की इस उपलब्धि से बबीना सहित पूरे झांसी जिले में खुशी का माहौल है। उनके पिता जय कुमार गुप्ता व्यवसायी हैं, जबकि माता प्रीति गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार ने बेटी की सफलता को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

एकता ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बबीना से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अजमेर से बीएससी-बीएड की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही देशसेवा का सपना देखने वाली एकता ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने एकता गुप्ता को बधाई देते हुए उनकी सफलता को युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here