20.5 C
Bhopal
spot_img

तमिलनाडु के श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर ने चढ़ावे के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंदिर को चढ़ावे के रूप में 61 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान मिला है जो पिछले साल के कलेक्शन से पौने 3 करोड़ से भी ज्यादा है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों के बीच तमिलनाडु के पलानी स्थित श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर ने अपने इतिहास में सबसे ज्यादा सालाना चढ़ावा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। नए कलेक्शन के साथ मंदिर की कुल आय 61 करोड़ 21 लाख 95 हजार 3 सौ 87 रुपये हो गई है, जिसने पिछले 58 करोड़ 28 लाख 51 हजार 5 सौ 25 रुपये के सालाना रिकॉर्ड को पार कर लिया है। भगवान कार्तिकेय को समर्पित है श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर बता दें कि श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर की यह आय भक्तों की तरफ से दान की गई राशि का हिस्सा है। इस गिनती की प्रक्रिया मंदिर के अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों और स्वयंसेवकों, कॉलेज के छात्रों और स्टूडेंट्स की मौजूदगी में पूरी की गई थी। श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर भगवान कार्तिकेय को समर्पित सबसे प्रसिद्ध और धनी हिंदू मंदिरों में से एक है। श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर में हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर, शिवगिरि पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहां तमिल नव वर्ष, थाई पूसम और पंगुनी उथिरम जैसे त्योहार बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं। इनमें लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। दान में 1 करोड़ 40 लाख 575 रुपये मिला कैश गौरतलब है कि तमिलनाडु में दिंडिगुल जिले के पलनी में स्थित श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर की हुंडी (दान-पात्र) की गिनती के दौरान 1 करोड़ 40 लाख 575 रुपये नकद धनराशि जमा हुई। मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि दान के रूप में 187.200 ग्राम सोना, 4 किलो 35 ग्राम चांदी और 255 विदेशी मुद्रा के सिक्के मिले हैं। दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर में दान साल 2026 साल 2025 कुल चढ़ावा ₹61,21,95,387 ₹58,28,51,525 पिछले 1 साल में दान में बढ़ोतरी ₹2,93,43,862 – सालाना आय के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड यह श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर के इतिहास में हुंडी से होने वाली सालाना आय का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले, पिछले वित्तीय वर्ष में आय कुल 58 करोड़ 28 लाख 51 हजार 5 सौ 25 रुपये थी। इस साल की कमाई उस आंकड़े से लगभग 2 करोड़ 93 लाख 43 हजार 862 रुपये ज्यादा है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को दिया ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या को जाता है और यह श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर के भगवान मुरुगन में उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।। मंदिर को चढ़ावे के रूप में 61 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान मिला है जो पिछले साल के कलेक्शन से पौने 3 करोड़ से भी ज्यादा है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों के बीच तमिलनाडु के पलानी स्थित श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर ने अपने इतिहास में सबसे ज्यादा सालाना चढ़ावा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। नए कलेक्शन के साथ मंदिर की कुल आय 61 करोड़ 21 लाख 95 हजार 3 सौ 87 रुपये हो गई है, जिसने पिछले 58 करोड़ 28 लाख 51 हजार 5 सौ 25 रुपये के सालाना रिकॉर्ड को पार कर लिया है। भगवान कार्तिकेय को समर्पित है श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर बता दें कि श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर की यह आय भक्तों की तरफ से दान की गई राशि का हिस्सा है। इस गिनती की प्रक्रिया मंदिर के अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों और स्वयंसेवकों, कॉलेज के छात्रों और स्टूडेंट्स की मौजूदगी में पूरी की गई थी। श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर भगवान कार्तिकेय को समर्पित सबसे प्रसिद्ध और धनी हिंदू मंदिरों में से एक है। श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर में हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर, शिवगिरि पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहां तमिल नव वर्ष, थाई पूसम और पंगुनी उथिरम जैसे त्योहार बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं। इनमें लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। दान में 1 करोड़ 40 लाख 575 रुपये मिला कैश गौरतलब है कि तमिलनाडु में दिंडिगुल जिले के पलनी में स्थित श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर की हुंडी (दान-पात्र) की गिनती के दौरान 1 करोड़ 40 लाख 575 रुपये नकद धनराशि जमा हुई। मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि दान के रूप में 187.200 ग्राम सोना, 4 किलो 35 ग्राम चांदी और 255 विदेशी मुद्रा के सिक्के मिले हैं। दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर में दान साल 2026 साल 2025 कुल चढ़ावा ₹61,21,95,387 ₹58,28,51,525 पिछले 1 साल में दान में बढ़ोतरी ₹2,93,43,862 – सालाना आय के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड यह श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर के इतिहास में हुंडी से होने वाली सालाना आय का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले, पिछले वित्तीय वर्ष में आय कुल 58 करोड़ 28 लाख 51 हजार 5 सौ 25 रुपये थी। इस साल की कमाई उस आंकड़े से लगभग 2 करोड़ 93 लाख 43 हजार 862 रुपये ज्यादा है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को दिया ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या को जाता है और यह श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर के भगवान मुरुगन में उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

Date:

Share:

तमिलनाडु के श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर ने चढ़ावे के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंदिर को चढ़ावे के रूप में 61 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान मिला है जो पिछले साल के कलेक्शन से पौने 3 करोड़ से भी ज्यादा है।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों के बीच तमिलनाडु के पलानी स्थित श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर ने अपने इतिहास में सबसे ज्यादा सालाना चढ़ावा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। नए कलेक्शन के साथ मंदिर की कुल आय 61 करोड़ 21 लाख 95 हजार 3 सौ 87 रुपये हो गई है, जिसने पिछले 58 करोड़ 28 लाख 51 हजार 5 सौ 25 रुपये के सालाना रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

भगवान कार्तिकेय को समर्पित है श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर
बता दें कि श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर की यह आय भक्तों की तरफ से दान की गई राशि का हिस्सा है। इस गिनती की प्रक्रिया मंदिर के अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों और स्वयंसेवकों, कॉलेज के छात्रों और स्टूडेंट्स की मौजूदगी में पूरी की गई थी। श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर भगवान कार्तिकेय को समर्पित सबसे प्रसिद्ध और धनी हिंदू मंदिरों में से एक है।
श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर में हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु
श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर, शिवगिरि पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहां तमिल नव वर्ष, थाई पूसम और पंगुनी उथिरम जैसे त्योहार बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं। इनमें लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं।
दान में 1 करोड़ 40 लाख 575 रुपये मिला कैश
गौरतलब है कि तमिलनाडु में दिंडिगुल जिले के पलनी में स्थित श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर की हुंडी (दान-पात्र) की गिनती के दौरान 1 करोड़ 40 लाख 575 रुपये नकद धनराशि जमा हुई। मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि दान के रूप में 187.200 ग्राम सोना, 4 किलो 35 ग्राम चांदी और 255 विदेशी मुद्रा के सिक्के मिले हैं।

दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर में दान साल 2026 साल 2025
कुल चढ़ावा ₹61,21,95,387 ₹58,28,51,525
पिछले 1 साल में दान में बढ़ोतरी ₹2,93,43,862 –
सालाना आय के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड
यह श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर के इतिहास में हुंडी से होने वाली सालाना आय का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले, पिछले वित्तीय वर्ष में आय कुल 58 करोड़ 28 लाख 51 हजार 5 सौ 25 रुपये थी। इस साल की कमाई उस आंकड़े से लगभग 2 करोड़ 93 लाख 43 हजार 862 रुपये ज्यादा है।

मंदिर प्रशासन ने भक्तों को दिया ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय
मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या को जाता है और यह श्री दंडायुथापाणी स्वामी मंदिर के भगवान मुरुगन में उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here