37.9 C
Bhopal
spot_img

इंदौर में आज BRICS देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक, शिवराज सिंह ने क्या कहा

Date:

Share:

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है. दुनिया की बड़ी आबादी ब्रिक्स देशों में रहती है और कृषि क्षेत्र में इन देशों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
इंदौर में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इंदौर की पवित्र धरा से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है और यह भारत के विकास और प्रगति का स्वर्णिम काल है, जहां विकास के साथ विरासत, सम्मान और गौरव भी आगे बढ़ रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने मीडिया से चर्चा में ब्रिक्स कृषि सम्मलेन की जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है. दुनिया की बड़ी आबादी ब्रिक्स देशों में निवास करती है और कृषि क्षेत्र में इन देशों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इंदौर जैसे गौरवशाली, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक आयोजित होना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने बताया कि 9, 10 और 11 जून को अधिकारियों स्तर की बैठकें संपन्न हुईं, जबकि 12 और 13 जून को मंत्रिस्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. बैठक का मुख्य केंद्र छोटे किसान, उनकी कृषि को बेहतर बनाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसानों की आय बढ़ाना है.

किन-किन मुद्दों पर की जा रही चर्चा
उन्होंने कहा कि केवल अनाज उत्पादन बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि पौष्टिक आहार की उपलब्धता, किसानों की आजीविका को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके साथ ही युवाओं को नई तकनीक, नवाचार, डिजिटल कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने पर भी चर्चा की जा रही है.

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों को सांस्कृतिक विरासत से कराएंगे परिचित
उन्होंने बताया कि ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए मांडू का भ्रमण भी कराया जाएगा, जहां वे प्रदेश की संस्कृति, कला और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से जान सकेंगे. बैठक के समापन पर ब्रिक्स घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप छोटे किसानों, कृषि नवाचार और वैश्विक खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होगी.

Subscribe to our channel

━ more like this

ईरान ने अमेरिका को याद दिलाई अपनी शर्त, क्या अराघची की बातें मान जाएंगे ट्रंप? जानें क्या हैं वो शर्तें

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव खत्म होने की संभावना नजर आ रही है, दोनों देश युद्ध खत्म करने पर राजी हो...

समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, वाहवाही लूटने को तैयार पाकिस्तान, थम जाएगा युद्ध?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने की संभावना अब बढ़ रही है। दोनों देश समझौते के करीब पहुंच गए हैं। समझौते की...

गढ़ी के अंदर गोली कांड, सौतन ने ब्याहता पत्नी को मारी गोली, जोधपुर राजघराने की बेटी घायल

घायल पत्नी की मां ने अपने दामाद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है। पुलिस...

रेलवे भर्ती में सरकार कैसे लाएगी तेजी? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, पिछले 1 साल में 43 हजार से ज्यादा लोगों को...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की नौकरी दी है। अब...

बाजार में बुल्स ने लगाई दौड़, सेंसेक्स 1696 और निफ्टी 461 अंक की बंपर तेजी के साथ बंद

शुक्रवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था। शुक्रवार को...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here