26.1 C
Bhopal
spot_img

बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी, शिमला में सड़कें जलमग्न, अब यूपी-राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री

Date:

Share:

हिमाचल प्रदेश में मानसून पहुंचने से पहले ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई सड़कों पर पानी भर गया है। गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। मौसम विभाग ने बंगाल-सिक्किम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून ने मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के अधिकतर राज्यों में दस्तक दे दी है और जल्द ही यूपी-राजस्थान में भी मानसून की एंट्री होने वाली है। इस वजह से अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लगातार बारिश होने पर भूस्खलन का खतरा भी रहता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार दोपहर भारी वर्षा के चलते शहर की कई सड़कें और रास्ते पानी से लबालब भर गए, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक असर ढली क्षेत्र में देखने को मिला, जहां तेज बारिश के बाद नाले में मलबा आने से तीन वाहन दब गए। वहीं बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

शाम 4 बजे हुआ अंधेरा
बारिश के दौरान स्कूलों की छुट्टी होने और कार्यालयों से लोगों के घर लौटने के समय यातायात प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। तेज बादलों और बारिश के कारण शाम करीब चार बजे ही शहर में अंधेरे जैसे हालात बन गए। मानसून की दस्तक से पहले हुई इस भारी बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। कई स्थानों पर पानी की निकासी नहीं होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और वाहन रेंगते नजर आए।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 26 से 30 जून तक कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 30 जून की रात पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने से 1 और 2 जुलाई को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। प्रशासन और मौसम विभाग ने पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी ढलानों के आसपास जाने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
यूपी में मानसून की एंट्री जल्द
मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुका है। वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अधिकतर हिस्सों को कवर कर चुका है। जल्द ही मानसून यूपी और राजस्थान में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि, मानसून के आगमन से पहले ही अधिकतर राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल समेत अन्य राज्यों में बारिश हो रही है।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here