38.7 C
Bhopal
spot_img

शुक्रवार के दिन चुपचाप से कर दें इस एक सस्ती चीज का दान, घर के धन-धान्य में होगी वृद्धि

Date:

Share:

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। मान्यता है कि कुछ विशेष चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है। जानें इस दिन किस चीज का दान करना चाहिए।
सनातन परंपरा में शुक्रवार का दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की विशेष आराधना की जाती है। इस दिन पूजा-पाठ और उपाय करने से आर्थिक समस्याओं में कमी आने और जीवन में स्थिरता आती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए छोटे उपाय भी सकारात्मक परिणाम देते हैं। विशेष रूप से शुक्रवार को कुछ वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। जानिए इस दिन कौन सी चीजों का दान करने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है।
ये गुप्त दान माना जाता है सबसे शुभ

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसे गुप्त दान की श्रेणी में रखा गया है। शुक्रवार के दिन घर में बिना किसी को बताए चुपचाप से झाड़ू का दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इतना ही नहीं आर्थिक परेशानियों में भी कमी आती है।

शिवलिंग पर गुलाब अर्पित करना शुभ

शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर गुलाब का फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुलाब में माता पार्वती का वास होता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

कौड़ियां और गोमती चक्र का उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कौड़ियों और गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। समुद्र मंथन से निकली इन चीजों को शुक्रवार के दिन पूजा में शामिल करना या अर्पित करना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के नए अवसर बनते हैं।

चावल और गन्ने के रस का विशेष महत्व

शुक्रवार को शिवलिंग पर चावल अर्पित करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, दोनों हाथों से चावल अर्पित करने से अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गन्ने का रस चढ़ाना भी शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है।

अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र पाठ

शुक्रवार के दिन अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का नियमित पाठ से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन, वैभव तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

Subscribe to our channel

━ more like this

जयपुर से दरभंगा का सफर होगा आसान: 21 जून से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर से जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन) को हरी...

सहरसा को इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए सम्राट सरकार ने खोले तिजोरी के द्वार, 88 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर

बिहार सरकार द्वारा सहरसा जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व का निर्णय लिया गया है। बिहार मंत्रिमंडल (Bihar...

मधेपुरा में पारंपरिक खेती छोड़ मखाना उगाने में जुटे किसान, प्रति एकड़ 30 से 40 हजार रुपये तक का हो रहा मुनाफा

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में मखाना की खेती का रकवा दिनों- दिन तेजी से बढ़ रहा है। इसकी खेती से किसानों की उन्नति हो...

बिहार के औरंगाबाद में पचार पहाड़ की नीलामी पर लगी रोक, धार्मिक महत्व बना वजह

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिले में दो पहाड़ों की खनन लीज को लेकर फैसला लिया गया था जिसमें एक पहाड़ की नीलामी पर रोक लग गई...

समस्तीपुर में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड, पुलिस ने 115 युवक-युवतियों को कराया रिहा, कई नाबालिग भी शामिल

समस्तीपुर जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाकर काम कराने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बुधवार रात से गुरुवार...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here