18.1 C
Bhopal
spot_img

बड़ी खबर! राम मंदिर चंदा चोरी केस में चंपत राय की छुट्टी, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी दिया इस्तीफा

Date:

Share:

राम मंदिर चंदा चोरी केस में अब इस्तीफे की घड़ी शुरू हो गई है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में ये सबसे कदम है। अभी तक चंपत राय अनिल मिश्रा का नाम FIR में नहीं है ऐसे में इस्तीफा देने के बाद इन पर जांच की आंच बढ़ सकती है।

उधर, SIT की रिपोर्ट आने के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT की शुरुआती रिपोर्ट में जो बातें सामने आई है, उसमें कहा गया कि चंदा की निगरानी में कमी हुई है। SOP को ठीक ढंग से लागू नहीं किया गया है जिसकी वजह से चंदा चोरी हुई है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद बताया जा रहा था कि चंपत राय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देंगे।

चंदा चोरी केस में कौन-कौन गिरफ्तार?
चंदा चोरी के मामले में पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें चंपत राय का बेहद करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव भी शामिल है।
इसके अलावा टिन्नू यादव का भतीजा मनीष यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चंदा चोरी के आरोप में लवकुश मिश्रा और उसके रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस सुभाष श्रीवास्तव पर कैश काउंटिंग की निगरानी जिम्मेदारी थी, जो सीधे अनिल मिश्रा को रिपोर्ट करता था, उस सुभाष श्रीवास्तव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
CM योगी ने दी क्लीयर कट चेतावनी
वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं। आज देवरिया से सीएम योगी ने एक बार फिर आस्था से खिलवाड़ करने वालों को क्लीयर कट चेतावनी दी और कहा कि जन आस्था से जिसने भी खिलवाड़ किया है, बचेगा नहीं। दूध का दूध पानी का पानी कर के रहेंगे।

सीएम योगी ने कहा, ”19 जून को कहा था कि SIT की रिपोर्ट आते ही एक्शन होगा। ठीक एक हफ्ते बाद कार्रवाई आप सबके सामने हैं। जो भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में शामिल है। सबसे हिसाब किताब चुकता होगा। SIT की टीम एक एक आरोपी को ढूंढ कर बाहर निकालेगी, किसी को भी छूट नहीं है। सनातन आस्था के साथ जो भी खेलेगा उसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा।” सीएम योगी ने कहा है कि राम मंदिर को लेकर आरोप लगाने वालों की मंशा ठीक नहीं है।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here