24.1 C
Bhopal
spot_img

काल बनकर आई तेज रफ्तार कार, स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, 2 बच्चों की मौत, 3 घायल

Date:

Share:

ग्लावियर में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ग्वालियर जिले के बिजौली थाना इलाके में हुए एक हिट एंड रन की खौफनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस सीसीटीवी फुटेज में एक तेज रफ्तार आर्टिगा गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ट्रक को ओवरटेक करते हुए ई स्कूटी सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लोग हवा में उछलते हुए नजर आ रहे हैं।

खाना खाकर लौट रहा था परिवार
बताया गया है कि शहर के गणेशपुरा में रहने वाला एक परिवार होटल से खाना खाकर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार 5 लोग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के बाद घेराबंदी कर UP नंबर की अर्टिगा गाड़ी चालक को पकड़ लिया है।

परिवार ने खो दी 2 मासूमों की जिंदगी
इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार रवि राजे, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह और दो बच्चे निशांत राजे व गर्वित राजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान 5 साल के निशांत राजे और 6 साल के गर्वित राजे बच्चो ने दम तोड़ दिया। दोनों मासूम गणेशपुरा के रहने वाले थे। जबकि रवि राजे, नरेंद्र सिंह और अजय सिंह का इलाज अभी भी जारी है। डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर बताई है। घटना बीते 6 जून की रात के समय की बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव इलाके की है। हादसे के बाद से परिवार में चीख पुकार मच गई। बिजोली पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से नाराज परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं एसडीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज रहे हैं। इस हादसे ने लोगों में डर पैदा कर दिया है।

Subscribe to our channel

━ more like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here