18.6 C
Bhopal
spot_img

‘लॉक अप 2’ में एंट्री से पहले कैसी थीं आकांक्षा चौधरी की दिमागी हालत? बयां किया दर्द, बोलीं- बहुत मुश्किल दौर रहा

Date:

Share:

‘लॉक अप 2’ में योगेश रावत के साथ एंट्री करने से पहले आकांक्षा चौधरी की दिमागी हालत कैसी थी? इस बारे में खुलकर बात करते हुए आकांक्षा ने अपने दिल का हाल बंया किया।
मॉडल-इन्फ्लुएंसर आकांक्षा चौधरी ‘स्प्लिट्सविला 16’ में अपने विवादित सफर के बाद लोगों की पसंदीदा बन गईं। भले ही वह शो का खिताब नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली। अब वह ‘लॉक अप: सच या सजा’ के साथ रियलिटी शो की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अपने पिछले शो के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मुश्किलों के बारे में बात करते हुए, आकांक्षा ने आने वाले टीवी शो में अपना ‘3.0 वर्शन’ दिखाने का वादा भी किया है। आकांक्षा चौधरी ने इस दौरान अपनी दिमागी हालत के बारे में खुलकर बात की और अपना दर्द बंया किया।

‘मुझे लगता है कि मेरे पिछले रियलिटी शो में कई ऐसे आरोप थे, जो साफ नहीं हो पाए थे। मेरे फैंस जवाब का इंतजार कर रहे हैं और मुझे लगता है कि लॉक अप: सच या सजा मुझे ऐसा करने का मौका देगा। इन आरोपों ने मेरी मानसिक सेहत पर असर डाला है।’

लॉक अप 2 में कैसा होगा आकांक्षा चौधरी का गेम
अपने पिछले रियलिटी टीवी शो के उलट, जहां उन्होंने अपनी चालों के बारे में बहुत ज्यादा सोचा-समझा था। अब आकांक्षा इस बार ‘लॉक अप’ के बैरक में बिल्कुल अलग सोच के साथ जा रही हैं। उन्होंने जान-बूझकर कोई भी रणनीति न बनाने का फैसला किया है ताकि वो अपना गेम अच्छे से खेल सकें। इस बारे में आकांक्षा चौधरी ने कहा:

‘मेरे पिछले शो ने मुझे सिखाया कि बहुत ज्यादा तैयारी नहीं करनी चाहिए। मैं इस शो में आकांक्षा 3.0 को दिखाऊंगी। मुझे पता है कि यहां बहुत हंगामा होगा, लेकिन मुझे मजा भी आएगा। हर कोई रणनीति बनाने की सलाह दे रहा है, लेकिन मैं बिना किसी पहले से बनी सोच के जाना चाहती हूं। इस बार मैं सिर्फ जीतने और वापस आने के लिए जा रही हूं।’

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी में फिर होगी टक्कर
‘स्प्लिट्सविला 16’ के बाद अब आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत ‘लॉक अप 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं, जब दो एक्स-कनेक्शन छह हफ्ते तक एक ही छत के नीचे रहेंगे तो दर्शकों को भरपूर ड्रामा और इमोशनल उथल-पुथल देखने को मिलेगा। बता दें कि फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया गया शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here