35.8 C
Bhopal
spot_img

एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

Date:

Share:

घरेलू सराफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर सोने के दाम आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे हैं। पिछले कुछ दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद, इस पूरे हफ्ते बाजार में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है।
अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। घरेलू सराफा बाजार में पिछले एक हफ्ते से सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोने और चांदी के खरीदारों के लिए यह राहत भरी खबर है क्योंकि एक हफ्ते के भीतर ही इनके भाव काफी नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग में सुस्ती के कारण कीमतों में यह नरमी देखी जा रही है।

भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 24 कैरेट सोना 6,680 रुपये तक फिसल गया है। वहीं, आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना भी करीब 3,400 रुपये सस्ता हुआ है। शुक्रवार, 12 जून को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में 3,000 रुपये का उछाल जरूर दिखा था और यह 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,206.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
देश के अलग-अलग महानगरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर होता है। आज 14 जून की सुबह के लेटेस्ट रेट्स कुछ इस प्रकार हैं:
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट
सोने की तरह चांदी के निवेशकों और खरीदारों के लिए भी यह हफ्ता अच्छा रहा है। चांदी के भाव में वीकली बेसिस पर 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 14 जून को चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 67.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

सोना-चांदी में क्यों आई गिरावट
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें न केवल स्थानीय मांग, बल्कि वैश्विक कारकों से भी प्रभावित होती हैं। डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि खरीदारी से पहले अपने शहर के रजिस्टर्ड ज्वेलर्स से ताजा भाव जरूर पता कर लें।

Subscribe to our channel

━ more like this

समस्तीपुर में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड, पुलिस ने 115 युवक-युवतियों को कराया रिहा, कई नाबालिग भी शामिल

समस्तीपुर जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाकर काम कराने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बुधवार रात से गुरुवार...

सुपरमैन संग सारा अली खान का रॉयल अफेयर? हॉलीवुड सितारों संग दिखीं बॉलीवुड हीरोइन

इस साल 'रॉयल ​​एस्कॉट' में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल की अचानक हुई मुलाकात ने ऑनलाइन फैंस का ध्यान...

‘प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे’, हिंदी में मैक्रों के विदाई संदेश ने जीता दिल

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश देकर भारत-फ्रांस संबंधों की गर्मजोशी...

‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज

साउथ एक्टर-डायरेक्टर धनुष की मोस्ट अवेडेट 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार, 18 जून 2026 को डायरेक्टर राजकुमार...

एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

अगर आप हेल्दी खाना खा रहे हैं और रेगुलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं उसके बाद भी वज़न कम नहीं हो रहा है तो हो...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here