38.7 C
Bhopal
spot_img

भाजपा के साथ हो गया खेला! BJP से निष्काषित विधायकों ने कांग्रेस को दे दिया वोट

Date:

Share:

कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन सीटों के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि भाजपा से निष्कासित दो विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग की है।
कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है और इन सीटों पर आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा के साथ खेला हो गया है और उसके दो विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया है। भाजपा से निष्कासित दोनों विधायक, ST सोमशेखर और शिवराम हेब्बार ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। दोनों विधायक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के इन विधायकों की क्रॉस-वोटिंग से कांग्रेस को काउंसिल में पांचवीं सीट हासिल करने के लिए जरूरी संख्या जुटाने में मदद मिलेगी।
बता दें कि कर्नाटक में कुछ दिनों पहले सत्ता परिवर्तन हुआ है और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बने हैं। सीएम पद का कार्यभार संभालने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए यह पहली चुनावी लड़ाई है। कर्नाटक के विधान सौध में मतदान जारी है। मतदान के बीच भाजपा के दो विधायकों का सीएम के साथ गलबहियां करना कुछ अलग संदेश दे रहा है।

क्या हैं जीत के आंकड़े

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और आज शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम पांच बजे शुरू होगी और आज ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जीत के लिए हर उम्मीदवार को कम से कम 28 वोट की जरूरत है।

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा में अपनी संख्या बल पर कांग्रेस और भाजपा छह में से चार और दो सीट आसानी से जीत सकती हैं। लेकिन सातवीं सीट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) दोनों ने अपने अपने उम्मीदवार उतारे हैं और दोनों पार्टियों में से किसी के पास इस सीट को जीतने की ताकत नहीं है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस निर्दलीय और भाजपा से निष्कासित विधायकों की मदद से सात में से पांच सीटें जीतने की जुगाड़ में है।

चुनाव मैदान में कौन कौन?
चुनावी मैदान में कांग्रेस के टी. कामकनूर, पी वी मोहन, बी.के. हरिप्रसाद (प्रदेश अध्यक्ष), शिवन्ना बी.एस. और विनय कार्तिक प्रकाश हैं। भाजपा की ओर से लिंगराज पाटिल और रघु आर तथा जद(एस) से गोविंदराजू मैदान में हैं। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 134, भाजपा के 62 और जद(एस) के 18 विधायक हैं। इसके अलावा कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष का एक-एक, दो निर्दलीय, तीन असंबद्ध सदस्य और अध्यक्ष हैं और दो सीटें खाली हैं।

Subscribe to our channel

━ more like this

युवाओं के लिए खुशखबरी: वैशाली में 22 जून से लगेगा रोजगार मेला, 320 पदों पर होगी ‘ऑन-द-स्पॉट’ भर्ती

हाजीपुर। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली की ओर से नियोजक आपके द्वार नीति के तहत...

55 चौके, 8 छक्के और 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद क्रिकेट में बिहार की बेटी की विस्फोटक एंट्री

सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। एक तरफ जहां...

राजगीर-कैमूर से सीधा जुड़ेगा वाल्मीकिनगर: हेलीकॉप्टर से VTR पहुंचेंगे टूरिस्ट, 19 सीटर प्लेन की भी तैयारी

पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर को हेली (हेलीकॉप्टर) टूरिज्म से जोड़ा जा रहा है। इससे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) समेत आसपास के पर्यटकीय क्षेत्र को...

सुपौल में पीएम सूर्य घर योजना का आगाज, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल

मुख्यमंत्री के द्वारा विद्युत भवन, पटना से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512.00 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर...

जयपुर से दरभंगा का सफर होगा आसान: 21 जून से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर से जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन) को हरी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here