37.2 C
Bhopal
spot_img

भारत के सामने कमजोर पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड में जमीन-आसमान का अंतर

Date:

Share:

IND vs PAK: ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी।
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से टक्कर होने जा रही है। इंग्लैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच होने वाला इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बड़े सपनों के साथ उतरी है।

भारत की नजर जीत का खाता खोलने पर
पिछले साल ODI वर्ल्ड कप का इंतजार खत्म करने के बाद अब टीम T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करना चाहती है। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले टीम जीत की लय नहीं पकड़ सकी। हाल ही में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में गिना जा रहा है। टीम की बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी, खासकर ओपनिंग जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पर। हाल के मैचों में दोनों बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रही हैं, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान महिला टीम पिछले कुछ T20 वर्ल्ड कप में संघर्ष करती नजर आई है। 2016 के बाद से टीम किसी एक वर्ल्ड कप सीजन में एक से ज्यादा मैच नहीं जीत सकी है। फातिमा सना की फिटनेस भी पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भारत के खिलाफ मुकाबले में खेल सकती हैं।

IND vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो आंकड़े पूरी तरह भारत के पक्ष में दिखाई देते हैं। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 16 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान सिर्फ तीन मुकाबले जीत पाया है। हेड टू हेड रिकॉर्ड के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले में दबाव और रोमांच हमेशा अलग लेवल का होता है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदानी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, टुबा हसन, रमीं शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

Subscribe to our channel

━ more like this

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्य प्रदेश

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार...

Cocktail 2 के इवेंट में बेकाबू हुए फैन, मची भगदड़ तो आगे-आगे निकले शाहिद, पीछे से रश्मिका की ढाल बनीं कृति सेनन

रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर इन दिनों 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो...

पहले दिल्ली और अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई ‘भारत भाग्य विधाता’, कंगना की फिल्म देख बोले CM सैनी- ‘दमदार कहानी’

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को पहले ही दिल्ली में टैक्स फ्री कर...

एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

घरेलू सराफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर सोने के दाम...

15000, 25000 या 50000 रुपये की सैलरी में कितनी महंगी बाइक खरीद सकते हैं आप? फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें

आज के समय में बाइक सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जरूरत और स्टेटस दोनों बन चुकी है। कई लोग अच्छी सैलरी मिलते ही अपनी पसंदीदा...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here