36.8 C
Bhopal
spot_img

धमाकेदार बल्लेबाजी से दरवाजा खटखटा रहा भारतीय खिलाड़ी, आखिर कब तक मिलेगी एंट्री

Date:

Share:

भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए ट्राई सीरीज में रुतुराज गायकवाड ने एक और अर्धशतक लगा दिया है। हालां​कि वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। पिछले ही मैच में उन्होंने शानदार 101 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वे टीम इंडिया में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 13 जून को खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम अपनी तैयारी कर रही है। शुभमन गिल के हाथ में टीम की कमान है। इसी दौरान अभी श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें रुतुराज गायकवाड कमाल की ​बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी सीरीज के पिछले मैच में गायकवाड ने शतक लगाया था और अब अर्धशतक लगा दिया है, लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम इंडिया में एंट्री नहीं हो पा रही है।
साल 2022 में किया था गायकवाड ने वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू
रुतुराज गायकवाड ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। तब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। इसके बाद साल 2025 में उन्होंने अपना आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इन तीन सालों में गायकवाड ने 9 मैच खेलकर 228 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक है। इसके बाद भी भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। खास बात ये है कि भारतीय टीम के लिए जब उन्हें आखिरी बार बैटिंग का मौका मिला तो उन्होंने सेंचुरी ठोकी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

पहले इंडिया ए के स्क्वाड में भी नहीं थे गायकवाड
मजे की बात तो ये भी है कि जब इस ट्राई सीरीज के लिए भारत की ए टीम का ऐलान किया गया था, तब भी रुतुराज गायकवाड को टीम में शामिल नहीं किया गया था। सीरीज के आगाज से पहले ही रियान पराग चोटिल हो गए और उन्हें बाहर जाना पड़ा। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर गायकवाड को टीम में लिया गया और पहले ही मैच में शतक लगाकर उन्होंने अपनी उपयोगिता भी साबित कर दी। श्रीलंका ए के खिलाफ गायकवाड ने 114 बॉल पर 101 रन की पारी खेली और अब जब अफगानिस्तान की ए टीम के खिलाफ मैच हो रहा है, तो यहां उन्होंने 80 बॉल पर 66 रन बनाए।

गायकवाड ने पिछली छह लिस्ट ए पारियों में से तीन बार शतक पूरा किया
खास बात ये है कि अपनी पिछली छह लिस्ट ए मैचों की पारियों में से उन्होंने तीन बार शतक पूरा किया है। दो बार उन्होंने अर्धशतक लगाया है। केवल एक मैच में वे 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी वे टीम इंडिया के मैंबर नहीं हो पा रहे हैं। यहां तक कि जब विराट कोहली चोटिल होकर अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए तो उनकी जगह भी गायकवाड का नंबर नहीं आया। अभी ट्राई नेशन सीरीज में दो और मैच बाकी हैं, उसमें भी वे बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे, उसमें देखना होगा कि वे इन दो मैचों में कैसी बल्लेबाजी करते हैं। सबसे खास बात ये है कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स की नजर उन पर कब तक पड़ेगी, ताकि वे टीम इंडिया के परमानेंट मैंबर हो सकें।

Subscribe to our channel

━ more like this

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने किया मीडिया संवाद, बोलीं- “विकास यात्रा को मिली नई रफ्तार”

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा दूरदर्शी, संवेदनशील...

ईरान ने अमेरिका को याद दिलाई अपनी शर्त, क्या अराघची की बातें मान जाएंगे ट्रंप? जानें क्या हैं वो शर्तें

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव खत्म होने की संभावना नजर आ रही है, दोनों देश युद्ध खत्म करने पर राजी हो...

समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, वाहवाही लूटने को तैयार पाकिस्तान, थम जाएगा युद्ध?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने की संभावना अब बढ़ रही है। दोनों देश समझौते के करीब पहुंच गए हैं। समझौते की...

गढ़ी के अंदर गोली कांड, सौतन ने ब्याहता पत्नी को मारी गोली, जोधपुर राजघराने की बेटी घायल

घायल पत्नी की मां ने अपने दामाद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है। पुलिस...

रेलवे भर्ती में सरकार कैसे लाएगी तेजी? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, पिछले 1 साल में 43 हजार से ज्यादा लोगों को...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की नौकरी दी है। अब...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here