27.9 C
Bhopal
spot_img

दिल्ली-UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कहीं ‘ऑरेंज’ तो कहीं ‘रेड अलर्ट’… देखें अपने शहर का हाल

Date:

Share:

दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आज भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। दिल्ली में 10 जुलाई तक भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा।
देश के बड़े हिस्से में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को घरों में रहने और सचेत रहने को कहा गया है।

इन 15 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

इन राज्यों में मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 8 से 10 जुलाई तक भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई जिलों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र के मुंबई में आज ‘येलो’ जबकि ठाणे में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं , गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव के खतरे को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर समेत कई जिलों में 8 और 9 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। 10 जुलाई से यहां बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ है। तीस्ता और तोर्सा जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here