23.1 C
Bhopal
spot_img

269 करोड़ कमाने वाली ‘भूत बंगला’ अब मारेगी OTT पर एंट्री, अक्षय कुमार संग परेश और राजपाल की तिकड़ी देगी कॉमेडी का फुल डोज

Date:

Share:

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ अब ओटीटी पर दस्कत देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म तय हो चुके हैं।
अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। सिनेमाघरों के बाद अब अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी ओटीटी के पर्दे पर आ रही है। प्रियदर्शन की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाएगी। मेकर्स ने ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है, जिसे देख दर्शक काफी उत्साहित हैं और जोर-शोर से ठहारे लगाने की तैयारी कर चुके हैं।

कब और कहां देखें ये फिल्म?
नेटफ्लिक्स ने ओटीटी पर एक पोस्ट साझा किया और बताया कि ‘भूत बंगला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 12 जून 2026 को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। उन्होंने लिखा, ‘जोर जोर से बोलके सबको डरा दो भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी। देकें भूत बंगला, जो 12 जून को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’
भूत बंगला की कमाई और बजट
बात करें ‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस सफलता की तो फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 269 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, फिल्म की कमाई बजट से काफी ज्यादा हो गई है, जो कि दोगुने से भी अधिक है। फिल्म का बजट 120 करोड़ था। देश में कमाई की बात करें तो 215 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन है। इससे साफ है कि फिल्म लोगों को हंसाने में कामयाब रही थी। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी की सालों बाद साथ लौटी थी तो उन्हें एक साथ देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

फिल्म की कास्ट
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी और एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। उनके साथ वामिका गाब्बी की जोड़ी जमी थीं। फिल्म में मिथला पालेकर अक्षय की बहन के रोल में नजर आईं। परेश रावल, राज पाल यादव, तब्बू, असरानी, जिस्सू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मनोज जोशी जैसे शानदार कलाकार फिल्म का हिस्सा बने। सभी सितारों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी।

फिल्म की कहानी
दरअसल फिल्म की कहानी लंदन से शुरू होती है, जहां अक्षय कुमार अपनी बहन और पिता के साथ रहते हैं। वो अपनी बहन की शादी की तैयारियों में लगे हैं। इसके लिए उन्हें एक वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करना है। इसी बीच एक वसीयत उनके पास आती है, जिससे उन्हें पता चलता है कि उनके बाबा ने उनके नाम एक बंगला कर दिया है। इस बंगले के लालच में अक्षय कुमार भारत आता है और तय करता है कि उसकी बहन की शादी वहीं होगी। वो इस बात से अंजान रहता है कि बंगले में भूत का साया है और दुल्हन को ले जाता है। तैयारियां शुरू होती हैं और भूत की आहट के बाद भी शादी इसी घर में करना का फैसला किया जाता है। आगे की कहानी में खूब हंसी और थोड़ा डर है।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here