24.1 C
Bhopal
spot_img

आगरा में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर दंपति से मारपीट, महिला से अश्लील हरकत का आरोप

Date:

Share:

आगरा। शहर के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना रकाबगंज में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगला छऊआ स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के सामने रहने वाली रिंकी वर्मा पत्नी बंटू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह और उनका पति मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीती 21 जून 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके घर के पास रहने वाले आशीष गौतम पुत्र राजेंद्र प्रसाद गौतम उर्फ राजू गौतम, राजू गौतम की पत्नी तथा उनके साथ कुछ अन्य लोग जबरन घर में घुस आए।

 

पीड़िता का आरोप है कि घर में घुसते ही सभी लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके तथा उनके पति के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों को अंदरूनी चोटें आईं। शिकायत में कहा गया है कि एक आरोपी ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। इस दौरान घर में रखा सामान भी इधर-उधर फेंक दिया गया।

घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद उनका पूरा परिवार भय के साए में जी रहा है।

पीड़िता के मुताबिक जाते समय आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए कह गए कि इस बार तो बच गए हो, अगली बार पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। धमकी के बाद परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

महिला ने महिला थाना रकाबगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Subscribe to our channel

━ more like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here