19.4 C
Bhopal
spot_img

”जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा…”, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

Date:

Share:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार उचित कार्रवाई करेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। उन्होंने इस मामले में हुई आठ गिरफ्तारियों का भी ज़िक्र किया।
देवरियाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा बयान दिया है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर हुई पहली FIR पर सीएम योगी ने कहा कि मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। एसआइटी रिपोर्ट आई और कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है। ये वो लोग हैं जो लोग भगवान राम को नकार चुके हैं। कहते थे कि राम हुए ही नही! ये लोग अयोध्या को नकारते रहे। सीएम योगी ने विपक्षी दलों से कहा कि अयोध्या हम सबके आस्था का प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो, श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो…।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध पानी का पानी होगा। मैं फिर कहता हूं कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ मत करो, प्रमाण है तो एसआईटी को सबूत पेश करो..। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग राम भक्तों पर लाठी गोली चलाते थे। वे लोग हमें आस्था की सीख देंगे। ये लोग रामनवमी पर दंगा करवाते थे, कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे। कांग्रेस ने देश को लूटा ही नही था, बल्कि नोचा भी था।

जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसके साथ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा। जब सरकार बनी थी तब भी मैंने कहा था जीरो टॉलरेंस की नीति से सरकार कार्य करेगी। जीरो टॉलरेंस की नीति अपराध और अपराधियों के प्रति, माफिया और माफिया प्रवृत्ति के प्रति, जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करेंगे।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस प्रदेश को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने माफियाग्रस्त बना दिया था, दंगा ग्रस्त कर दिया था। मुझे याद है 2016 में यहीं मदनपुर थाने में कैसे असले लूट लिए गए थे। पूरे थाने को आग लगा दिया था। आज मोहर्रम है। कहीं किसी का आता पता नहीं है। कोई अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं कर सकता। कोई सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता है। उत्सव पूर्ण माहौल में कोई उत्पात नहीं कर सकता है और अगर करेगा तो सात पीढ़ियों तक फिर भुगतेगा भी।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here