27.5 C
Bhopal
spot_img

​वैभव सूर्यवंशी को न​हीं मिला डेब्यू तो कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, आज आयरलैंड से मुकाबला

Date:

Share:

वैभव सूर्यवंशी क्या आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे, इसका खुलासा शाम को हो जाएगा। लेकिन अगर वे नहीं खेले तो भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए।
वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन काफी ज्यादा अहम होने सकता है। जब से उनकी एंट्री टीम इंडिया में हुई है, उसके बाद भारतीय टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरेगी। इस बीच क्या होगा ये तो पता नहीं, लेकिन अगर वैभव को आज डेब्यू का मौका नहीं मिला तो भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। ये भी समझना और जानना जरूरी है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया खेलेगी पहला टी20 इंटरनेशनल मैच
श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के टी20 कप्तान के तौर पर आज अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आज प्लेइंग इलेवन चुनने की होगी। एक ओर जहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्लेयर्स हैं, वहीं युवा खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें से 11 चुनना आसान काम नहीं होगा।

वैभव नहीं तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे भारत के लिए ओपनिंग
बात पहले ओपनिंग की ही करते हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला तो फिर ये तय है कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आएंगे। जिन्होंने टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी कुछ मैचों में कमाल की बल्लेबाजी की थी। नंबर तीन पर ईशान किशन का आना तय है। कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर संभावना है कि वे खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। उनके तीन नंबर पर आने की उम्मीद कम है। तिलक वर्मा नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, ऐसा माना जा रहा है।

टीम के पास 9 नंबर पर बैटिंग, प्रिंस यादव को भी मिल सकता है मौका
शिवम दुबे नंबर 6 और ​अक्षर पटेल नंबर सात पर आएंगे। वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 8 पर मौका दिया जा सकता है। हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है। वे काफी वक्त से चोटिल थे, लेकिन अब पूरी तरह से ठीक होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वे नंबर 9 पर आ सकते हैं। हर्षित भी ठीकठाक बल्लेबाजी कर लेते हैं। यानी भारत के पास नंबर 9 तक बल्लेबाजी हो जाएगी। इसके बाद नंबर 10 पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। साथ ही नंबर 11 पर प्रिंस यादव नजर आ सकते हैं। ​प्रिंस को मौका मिला तो वे पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here