26.1 C
Bhopal
spot_img

तेलंगाना में धन कुबेर निकली तहसीलदार, ACB की रेड में अकूत संपत्ति का खुलासा; 12 लाख कैश और 1.20 करोड़ के गहने जब्त

Date:

Share:

एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सस्पेंड की गईं शमीरपेट की तहसीलदार सुचरिता से जुड़ी चार जगहों पर तलाशी ली। इन जगहों में उनका घर और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों की संपत्तियां शामिल थीं। छापेमारी में 12 लाख रुपये नगद मिले।
तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सस्पेंड की गई शमीरपेट की तहसीलदार और जॉइंट सब-रजिस्ट्रार थुम्माकोम्मा सुचरिता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान भ्रष्ट और संदिग्ध तरीकों से अकूत संपत्ति जुटाई थी। ACB अधिकारियों ने उसके घर और उसके रिश्तेदारों, बेनामीदारों और सहयोगियों से जुड़ी तीन अन्य जगहों पर तलाशी ली।
करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

एसीबी की तलाशी के दौरान अधिकारियों को सिद्दिपेट जिले के डामराकुंटा गांव में 2 एकड़ और 17 गुंटा ज़मीन, हैदराबाद के अलग-अलग इलाकों में तीन फ्लैट और कीसारा व खानामेट गांवों में दो प्लॉट मिले। जांच करने वालों को लगभग 12 लाख नकद, दो कारें, करीब 1.20 करोड़ कीमत के सोने और हीरे के गहने और 38 लाख का बैंक बैलेंस भी मिला।

एंटी-करप्शन ब्यूरो के अनुसार, तलाशी के दौरान मिली संपत्ति की कुल कीमत 5.05 करोड़ से ज़्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि अचल संपत्तियों की बाज़ार कीमत, उनके कागज़ों में दर्ज कीमत से काफ़ी ज़्यादा हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि हमें 12 एकड़ और कृषि भूमि के दस्तावेज़ भी मिले हैं और उनकी जांच की जा रही है। इन संपत्तियों की बाजार कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये हो सकती है। एसीबी ने कहा कि और संपत्तियों की जांच-पड़ताल चल रही है और भी संपत्तियों की पुष्टि की जा रही है।

सुचरिता हो चुकी है गिरफ्तार

सुचरिता को पहले ही 26 मई को रिश्वत के एक अलग मामले में गिरफ़्तार किया जा चुका है। सुचरिता अभी न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 24 जून को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सुचरिता ने एक सरकारी काम में मदद करने के बदले एक शख्स से 30 लाख रुपये मांगे थे और 2 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें SPE और ACB मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया था। वह अभी जेल में हैं।

रिश्वत लेने के मामलों की शिकायत टोल फ्री नंबर पर करें

एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामलों की जानकारी उसके टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। एसीबी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में नागरिक सहयोग करें।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here