23.1 C
Bhopal
spot_img

उज्जैन में मोजुलूस में जानलेवा प्रदर्शन,हर्रम के क्रेन पर लटकाई वैन और फिर विस्फोट से उड़ाया-VIDEO

Date:

Share:

मोहर्रम के जानलेवा प्रदर्शन में शामिल जिस वैन में ब्लास्ट किया गया, उस पर ‘ले फिर आ गए’ लिखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान किए गए एक खतरनाक प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन की सहायता से हवा में लटकाकर उसमें विस्फोट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।

40 फीट ऊंचाई पर लटकाई गई वैन
जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। विभिन्न प्रकार के पारंपरिक प्रदर्शन किए जा रहे थे। इसी दौरान एक चार परिया वाहन को क्रेन की मदद से जमीन से करीब 40 फीट ऊंचाई तक उठाकर हवा में लटका दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन के ऊपर दो युवक खड़े थे, जो लाल झंडे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।
विस्फोटक से कार को उड़ाया गया
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ समय तक वाहन को हवा में लटकाए रखने के बाद उसमें विस्फोट किया गया। विस्फोट के साथ वाहन के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए और मौके पर मौजूद लोगों ने शोर-शराबा करते हुए इस प्रदर्शन को देखा। इस दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वैन पर लिखा ‘ले फिर आ गए’
बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन में विस्फोट किया गया, उस पर बड़े अक्षरों में ‘ले फिर आ गए’ लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न स्तरों पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और लोग इस तरह के प्रदर्शन की वैधता तथा सुरक्षा पहलुओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन में किस प्रकार का विस्फोटक या सामग्री इस्तेमाल की गई थी। कार्यक्रम के लिए किस प्रकार की अनुमति ली गई थी या ऐसे ही आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इन सभी एंगल्स पर पुलिस की टीम जांच कर कर रही है।

Subscribe to our channel

━ more like this

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या तोपे स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर स्टेडियम...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here