35.9 C
Bhopal
spot_img

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति

Date:

Share:

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के माध्यम से क्षेत्र के सभी किसान व आम नागरिक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने आयोजित सहयोग शिविर में लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए यह अपील की।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा भारी अनुदान दिया जा रहा है। एक किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने पर सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जबकि इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 60 हजार रुपये आती है।

इसी तरह, दो किलोवाट के सिस्टम पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रविधान है, जिसकी कुल लागत करीब एक लाख रुपये बैठती है।

वहीं, तीन किलोवाट या उससे अधिक का सोलर सिस्टम लगाने पर उपभोक्ताओं को अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग दो लाख 10 हजार रुपये है।

कनीय अभियंता ने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी आवेदन केवल आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा इसमें ऑफलाइन आवेदन जमा करने का कोई प्रविधान नहीं रखा गया है।

रूफटॉप सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ताओं को न सिर्फ महंगी बिजली से मुक्ति मिलेगी और हर महीने पैसों की बचत होगी, बल्कि बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध ऊर्जा की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Subscribe to our channel

━ more like this

नीरज चोपड़ा का आज होगा रुमेश थारंगा से दोहा डायमंड लीग में आमना-सामना, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा लंबे समय से बाहर रहने के बाद अब वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नीरज...

3 दिन का समय, वरना… बांका में 21 प्राइवेट स्कूलों पर लटकी तलवार; विभाग ने दिया अल्टीमेटम

बांका। शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की प्रस्वीकृति के बिना ही जिला में 21 प्राइवेट स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों ने पूर्व...

बिहार के नालंदा में स्लीपर बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, दंपती की मौत; 10 यात्री गंभीर

(नालंदा)। मजदूरी कर घर लौटने की खुशी महज दो किलोमीटर पहले ही मातम में बदल गई। बुधवार को गिरियक थाना क्षेत्र के शंभू शरण मंदिर...

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा, परिहार और बेला में साइबर कैफे रडार पर

 सीतामढ़ी। पिछले फरवरी माह में भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई समीक्षात्मक बैठक के आलोक में बार्डर इलाके...

स‍िल्‍वर से गोल्‍ड और अब अमेरिका के MIT तक; वैशाली के पाणिनि ने फिर बढ़ाया बिहार का गौरव

पाणिनि की सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। उनकी माता निभा शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापटांड़...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here