38.7 C
Bhopal
spot_img

जयपुर से दरभंगा का सफर होगा आसान: 21 जून से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन

Date:

Share:

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर से जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को नई गति प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है।

यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी। विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस रेल सेवा से काफी लाभ मिलेगा।

हफ्ते में 6 दिन मिलेगी ट्रेन सेवा
वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है; इसके अतिरिक्त इस नई रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन) से भी यात्री लाभान्वित होंगे।

एक ओर जहां जयपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख केंद्र है।

यह रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
इस नई ट्रेन का ठहराव दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड तथा कमतौल स्टेशनों पर होगा, जिससे इनके आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।

Subscribe to our channel

━ more like this

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा, परिहार और बेला में साइबर कैफे रडार पर

 सीतामढ़ी। पिछले फरवरी माह में भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई समीक्षात्मक बैठक के आलोक में बार्डर इलाके...

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के माध्यम से क्षेत्र के सभी किसान व आम नागरिक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का...

स‍िल्‍वर से गोल्‍ड और अब अमेरिका के MIT तक; वैशाली के पाणिनि ने फिर बढ़ाया बिहार का गौरव

पाणिनि की सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। उनकी माता निभा शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापटांड़...

युवाओं के लिए खुशखबरी: वैशाली में 22 जून से लगेगा रोजगार मेला, 320 पदों पर होगी ‘ऑन-द-स्पॉट’ भर्ती

हाजीपुर। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली की ओर से नियोजक आपके द्वार नीति के तहत...

55 चौके, 8 छक्के और 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद क्रिकेट में बिहार की बेटी की विस्फोटक एंट्री

सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। एक तरफ जहां...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here