बिहार में सम्राट चौधरी की अगुआई वाली सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। गृह विभाग ने 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अफसरों का तबादला किया है। गृह विभाग ने गुरुवार रात इसकी अधिसूचना जारी की। इस फेरबदल में पश्चिम चंपारण (बेतिया), औरंगाबाद, बांका, शेखपुरा, बगहा, वैशाली, कैमूर, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, जहानाबाद और शिवहर में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं, पूर्णिया को नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मिला है।
पटना के तीनों नगर एसपी बदल गए हैं। भागलपुर और गया में भी नए नगर एसपी की तैनाती की गई है। वहीं गया और दरभंगा में नए ग्रामीण एसपी भेजे गए हैं। अधिसूचना के अनुसार, खगड़िया एसपी रहे राकेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप)- 5, पटना और कैमूर एसपी रहे हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7, कटिहार का नया समादेष्टा बनाया गया है।
रामानंद कौशल को साइबर सिक्योरिटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी
बलिराम कुमार चौधरी को शेखपुरा एसपी की जगह विशेष शाखा में एसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। औरंगाबाद एसपी रहे अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का नया सहायक निदेशक बनाया गया है। रामानंद कौशल को सीआइडी एसपी जबकि चंद्र प्रकाश को बीसैप-10, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। उनके पास साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
मनोज राम बने सिपाही प्रशिक्षण स्कूल के प्राचार्य
जहानाबाद एसपी अपराजित को बीसैप- 16, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय नाथनगर का प्राचार्य बनाया गया है। बिहार पुलिस सेवा की पदाधिकारी ममता कल्याणी को पटना मध्य के एसपी की जिम्मेदारी मिली है।
इन जिलों में नए पुलिस कप्तान बनाए
कुमार गौतम – बेतिया एसपी
उपेंद्र नाथ वर्मा – औरंगाबाद एसपी
अमितेश कुमार – बांका एसपी
शौर्य सुमन – पूर्णिया एसएसपी
हिमांशु – शेखपुरा एसपी
राजेश कुमार – बगहा एसपी
शुभांक मिश्रा – वैशाली एसपी
शिखर चौधरी – कैमूर एसपी
विक्रम सिहाग – सहरसा एसपी
भानु प्रताप सिंह – खगड़िया एसपी
परिचय कुमार – कटिहार एसपी
कोटा किरण कुमार – जहानाबाद एसपी
शैलेन्द्र सिंह – शिवहर एसपी
इन जिलों में नए नगर और ग्रामीण एसपी बनाए
शैलजा – पटना पूर्वी एसपी
संकेत कुमार – पटना पश्चिमी एसपी
ममता कल्याणी – पटना मध्य एसपी
अतुलेश झा – भागलपुर नगर एसपी
अभिनव – गया नगर एसपी
दिव्यांजलि जायसवाल – गया ग्रामीण एसपी
साक्षी कुमारी – दरभंगा ग्रामीण एसपी




