38.7 C
Bhopal
spot_img

दिल्ली में नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गैंग की सरगना लेडी डॉक्टर समेत 12 गिरफ्तार

Date:

Share:

दिल्ली पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और पांच नवजात शिशुओं को बचाया है।
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली और राजस्थान से की गई है। गैंग की सरगना एक लेडी डॉक्टर है। इसके साथ ही पांच नवजात बच्चों का भी रेस्क्यू किया गया है। आरोपियों में शामिल एक महिला खुद को डॉक्टर बता रही है। इसको भी पुलिस वैरिफाई कर रही है। आरोपी लेडी का नाम विवेकी कपूर है जोकि एक नर्सिंग होम की मालकिन होने का दावा कर रही है।

20 से ज्यादा बच्चों को बेचा

आरोप है कि ये लोग बच्चे दूसरे राज्यों से लेकर आते हैं। बच्चों के बर्थ रिकॉर्ड के साथ फर्जीवाड़ा करते हैं। फिर जरूरतमंद पेरेंट्स को बच्चे लाखों रुपये में बेचते हैं। कुछ बच्चे हरियाणा में भी बेचे हैं। अब तक की जांच में 20 से ज्यादा बच्चे बेचने की बात का पता चला है। पुलिस ने जिन पांच नवजात बच्चों को बरामद किए गए हैं, उनमें एक नवजात बच्चा 4 महीने का है। दो बच्चे 27 दिन के हैं। 1 बच्चा 20 दिन का है और 1 बच्चा 5 दिन का है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की विभिन्न राज्यों में तस्करी करने और अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का हिस्सा हैं। जांचकर्ता इस गिरोह के अपराध करने के तरीके, इसके अंतर-राज्यीय संपर्कों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की गहन जांच कर रहे हैं।

मर्डर के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर बुधवार को चार लोगों ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित हृदयेश मिश्रा उर्फ ​​भूरा निर्माण कार्य करता था और अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे एक मंदिर के पास हुई।

Subscribe to our channel

━ more like this

स‍िल्‍वर से गोल्‍ड और अब अमेरिका के MIT तक; वैशाली के पाणिनि ने फिर बढ़ाया बिहार का गौरव

पाणिनि की सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। उनकी माता निभा शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापटांड़...

युवाओं के लिए खुशखबरी: वैशाली में 22 जून से लगेगा रोजगार मेला, 320 पदों पर होगी ‘ऑन-द-स्पॉट’ भर्ती

हाजीपुर। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली की ओर से नियोजक आपके द्वार नीति के तहत...

55 चौके, 8 छक्के और 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद क्रिकेट में बिहार की बेटी की विस्फोटक एंट्री

सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। एक तरफ जहां...

राजगीर-कैमूर से सीधा जुड़ेगा वाल्मीकिनगर: हेलीकॉप्टर से VTR पहुंचेंगे टूरिस्ट, 19 सीटर प्लेन की भी तैयारी

पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर को हेली (हेलीकॉप्टर) टूरिज्म से जोड़ा जा रहा है। इससे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) समेत आसपास के पर्यटकीय क्षेत्र को...

सुपौल में पीएम सूर्य घर योजना का आगाज, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल

मुख्यमंत्री के द्वारा विद्युत भवन, पटना से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512.00 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here