30.5 C
Bhopal
spot_img

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 7 दिन कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम?

Date:

Share:

दिल्ली में 15 और 16 जून को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में देश में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ जगहों पर भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं आपके राज्य का हाल-
दिल्ली-NCR के मौसम का हाल
दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आज यानी सोमवार को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए ‘रेड’ और ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 और 16 जून को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। भले ही आज राहत है, लेकिन 18 जून तक तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है और पारा 40-42°C तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई नए इलाकों में एंट्री कर चुका है। वर्तमान में यह सोलापुर, हैदराबाद, रांची और मुजफ्फरपुर जैसी जगहों तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों में मॉनसून पूरे महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाकी हिस्सों को भी कवर कर लेगा।
तेज आंधी और लू की चेतावनी
राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी परेशान करेगी। तेलंगाना और विदर्भ (महाराष्ट्र) में अगले 2-3 दिनों तक लू चलने की आशंका है।
इन राज्यों में बारिश, भारी बारिश का अलर्ट
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में अगले 6-7 दिनों तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में असम के कोकराझार में 12 सेमी बारिश हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 21 जून के बीच बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर में 18 से 21 जून को भारी बारिश का अनुमान है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी इस हफ्ते गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में इस हफ्ते बारिश होगी। बिहार में विशेष रूप से 16 और 19 जून को भारी बारिश का अलर्ट है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पूरे हफ्ते पानी बरस सकता है।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र में भी इस हफ्ते भारी से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Subscribe to our channel

━ more like this

के नए नियम, खाने की चीजें बेचने वालों को रखना होगा खास ध्यान, खरीदने वाले भी अब इनपर ध्यान दें

खाने की चीजों के बिजनेस से जुड़ी दुकानदारों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि वे पैकिंग करते समय स्टेपल पिन या...

कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का दूसरा मैच अब ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में कोशिश करेगी कि इसी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्य प्रदेश

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार...

भारत के सामने कमजोर पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड में जमीन-आसमान का अंतर

IND vs PAK: ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें टूर्नामेंट...

Cocktail 2 के इवेंट में बेकाबू हुए फैन, मची भगदड़ तो आगे-आगे निकले शाहिद, पीछे से रश्मिका की ढाल बनीं कृति सेनन

रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर इन दिनों 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here