18.6 C
Bhopal
spot_img

गढ़ी के अंदर गोली कांड, सौतन ने ब्याहता पत्नी को मारी गोली, जोधपुर राजघराने की बेटी घायल

Date:

Share:

घायल पत्नी की मां ने अपने दामाद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
परस्मनिया की बहुचर्चित गढ़ी में गुरुवार रात चली गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जो नागौद राजघराने की बहू है और मायका जोधपुर राजघराने का है। घटना गुरुवार रात की बताई गई है, जहां एक सौतन ने महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इनमें से तीन गोली उसके शरीर में लगी।

जिस गढ़ी में गोली चली है, वो रूपेंद्र प्रताप सिंह राजाबाबा की है। रूपेंद्र पूर्व गृह मंत्री, खजुराहो सांसद और वर्तमान में बीजेपी से विधायक नागौद नागेंद्र सिंह के भतीजे है। यह राज परिवार में कलह पैदा करने वाली घटना है।
2001 में हुई थी शादी
गोली लगने से घायल हुई योगिता सिंह की मां ने बताया कि योगिता का विवाह 2001 में रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के साथ हुआ था। तकरीबन आज से 10 वर्ष पूर्व बाबा राजा ने सुनीता सिंह को अपने साथ रख लिया और पत्नी से दूरी बना ली। गुरुवार शाम जब योगिता सिंह परस्मानिया गढ़ी पहुंची तो महिला ने उसे जाने से रोक दिया, लेकिन जब योगिता सिंह अंदर पहुंचीं तो वह दरवाजा बंद करके खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगी।

सास ने दामाद पर लगाए आरोप
घायल योगिता सिंह की मां के अनुसार नौ फायर पॉइंट 2.2 से किए गए, जिसमें से तीन गोली योगिता सिंह को लगी हैं। गंभीर अवस्था में योगिता सिंह को रीवा संजय गांधी अस्पताल लाया गया, लेकिन इसके बाद हालत खराब होने की वजह से उन्हें विंध्य हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। योगिता सिंह की मां ने बताया कि इस पूरे मामले में बाबा राजा यानी योगिता सिंह के पति की मिली भगत भी है। आरोप है कि उसका पति खुद अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर योगिता की हत्या के प्रयास में शामिल है।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here